HomeखेलIND W vs SL W Final : भारतीय टीम ने रचा इतिहास,...

IND W vs SL W Final : भारतीय टीम ने रचा इतिहास, श्रीलंका को हराकर 7वीं बार बना एशिया कप चैंपियन

Published on

नई दिल्ली: महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को आठ विकेट से हरा दिया है। शनिवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर सातवीं बार खिताब पर कब्जा किया।

रेणुका सिंह ने की घातक गेंदबाजी

रेणुका सिंह (पांच रन पर तीन विकेट ) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने श्रीलंका को शनिवार को फाइनल में 69 गेंद शेष रहते आठ विकेट से हराकर महिला एशिया कप का खिताब जीत लिया।

श्रीलंकाई टीम ने 20 ओवर में बनाए केवल 65 रन

भारत ने श्रीलंका को 20 ओवर में नौ विकेट पर 65 रन पर रोकने के बाद 8.3 ओवर में दो विकेट पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन की मैच विजयी पारी खेली। कप्तान हरमनप्रीत कौर 11 रन पर नाबाद रहीं। मंधाना ने छक्का मारकर मैच समाप्त किया। शेफाली वर्मा ने पांच और जेमिमा रॉड्रिग्स ने दो रन बनाये।

रेणुका सिंह चुनी गयी प्लेयर ऑफ द मैच

खतरनाक गेंदबाजी करने वाली रेणुका सिंह इस फाइनल की ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुनी गई। दीप्ति शर्मा को 94 रन बनाने और 13 विकेट लेने के लिए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार मिला।

भारतीय टीम ने आठवीं बार खेला एशिया कप का फाइनल

अपना आठवां फाइनल खेल रहे भारत ने इससे पहले श्रीलंका को शुरूआती चार एशिया कप में हराकर खिताब जीता था। पिछले 14 साल में पहली बार फाइनल खेल रही श्रीलंका टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। वह नौ विकेट पर 65 रन ही बना सकी और भारत ने 8.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मृति मंधाना ने 25 गेंद में नाबाद 51 रन बनाये।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this