IND vs WI, 3rd T20: भारत ने वेस्टइंडीज़ को 7 विकेट से हराया, सूर्यकुमार यादव ने खेली 83 रन की तूफानी पारी

0
174

न्यूज डेस्क
भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी 20 मुकाबले में सात विकेट से हराकार शानदार जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज में दमदार वापसी की है। हालांकि, वेस्टइंडीज की टीम 2-1 के स्कोर के साथ सीरीज अपने नाम करने से एक जीत दूर है।


इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 159 रन बनाए । यह इस सीरीज का सबसे बड़ा स्कोर था। वेस्टइंडीज के लिए ब्रेंडन किंग ने 42 और रोवमैन पॉवेल ने नाबाद 40 रनों की पारी खेली। भारत के लिए सूर्यकुमार ने 44 गेंदों पर 83 रनों की पारी खेली और 10 चौकों के अलावा चार छक्के मारे। तिलक हालांकि अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए और 37 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने तीन विकेट लिए। वहीं, वेस्टइंडीज के लिए अल्जारी जोशेफ ने दो विकेट लिए।

160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। अपना पहला टी20 मैच खेल रहे यशस्वी जायसवाल सिर्फ एक रन बनाकर पहले ही ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। इसके बाद आए सूर्यकुमार ने पहले ही ओवर की बची हुई दो गेंदों में 10 रन बना दिए। अगले तीन ओवरों में भी सूर्या ने तेजी से रन बनाए। हालांकि, पारी के पांचवें ओवर में शुभमन गिल अल्जारी जोशेफ का शिकार बने। गिल का खराब फॉर्म जारी रहा और उन्होंने 11 गेंद में सिर्फ छह रन बनाए।

गिल के आउट होने के बाद तिलक ने अपनी पहली दो गेंदों में चौके लगाकर दबाव नहीं बनने दिया और सूर्या ने पावरप्ले के आखिरी ओवर में 17 रन बटोर लिए और पावरप्ले खत्म होने तक भारत का स्कोर 60/2 था। इसके बाद तिलक ने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन सूर्यकुमार ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। उन्होंने 23 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 11 ओवर के बाद भारत का स्कोर दो विकेट पर 100 रन के पार पहुंच चुका था। इसके साथ ही टीम इंडिया की जीत लगभग तय हो गई थी। हालांकि, सूर्यकुमार 44 गेंद में 83 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और चार छक्के लगाए। तीसरे विकेट के लिए 87 रन की साझेदारी कर मैच को भारत के पक्ष में कर दिया।

अंत में कप्तान हार्दिक ने तिलक वर्मा के साथ मिलकर 43 रन की साझेदारी कर भारत को जीत दिलाई। तिलक वर्मा 37 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, हार्दिक ने 15 गेंद में 20 रन बनाए और छक्के के साथ भारत को जीत दिलायी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here