HomeखेलIND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्यकुमार...

IND vs NZ: भारत ने न्यूजीलैंड को 65 रन से हराया, सूर्यकुमार यादव ने ठोका तूफानी शतक

Published on

नई दिल्ली: भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी-20 मैच में 65 रन से करारी शिकस्त दी है। इस जीत के साथ ही भारत ने 3 मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। पहला टी-20 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। भारत ने न्यूजीलैंड को 192 रन का टारगेट दिया था जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 18.5 ओवर में 126 रन बनाकर आउट हो गई।

केन विलियम्सन ने ठोका पचासा

न्यूजीलैंड की ओर से सिर्फ केन विलियम्सन ही क्रीज पर जमकर खेल पाए। विलियम्सन ने 52 गेंद पर 61 रन की पारी खेली। वहीं, भारत की ओर से दीपक हुडा ने 4 विकेट लिए। सिराज के खाते में भी 2 विकेट आए। वहीं, भुवनेश्वर कुमार और सुंदर ने भी 1-1 विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की। चहल ने भी कमाल की गेंदबाजी की और 2 विकेट लेने में सफल रहे।

सूर्यकुमार ने जड़ा तूफानी शतक

मैच में सूर्यकुमार यादव ने 51 गेंद पर 111 रन की तूफानी पारी खेली जिसने मैच का पासा पलट कर रख दिया था। सूर्यकुमार ने अपनी इस तूफानी पारी में 11 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के लगाये। इसके साथ ही सूर्यकुमार एक साल में दो टी 20 शतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं, इससे पहले रोहित शर्मा भी एक साल में दो टी 20 शतक लगा चुके हैं। सूर्यकुमार यादव को उनकी शानदार बल्लेबाजी के प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।

इससे पहले भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 191 रन बनाए जिसमें सूर्यकुमार यादव ने तूफानी 51 गेंद पर 111 रन की पारी खेली. सूर्या की पारी के दम पर भारत ने 191 का स्कोर खड़ा किया.

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this