HomeखेलIND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय...

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट के लिए भारतीय टीम का ऐलान, कोहली पूरी सीरीज से बाहर

Published on

न्यूज डेस्क
इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी 3 टेस्ट मैचों के लिए 17 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा हो चुकी है। विराट कोहली तीसरे टेस्ट मैच में भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई के मुताबिक, विराट कोहली निजी कारणों से नहीं खेल पाएंगे। इसके अलावा श्रेयस अय्यर सीरीज के आगामी मैचों से बाहर हो गये हैं। इस 17 सदस्यीय भारतीय टीम में बंगाल के गेंदबाज आकाशदीप को टीम में शामिल किया गया है।

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल और ऑलराउंडर रवीन्द्र जडेजा को मेडिकल टीम से फिटनेस मंजूरी मिलने के बाद शामिल किया जाएगा। तीसरा टेस्ट 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा, जबकि चौथा टेस्ट 23 फरवरी से रांची में खेला जाएगा, सीरीज का पांचवां टेस्ट 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। फिलहाल भारत-इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 1.1 से बराबर है। इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में टीम इंडिया को हराया, लेकिन भारतीय टीम ने विशाखापट्टनम टेस्ट में शानदार वापसी की।

टीम इंडिया का 17 सदस्यीय दल

रोहित शर्मा (कप्तान) जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान) यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफ़राज़ ख़ान, ध्रुव जुरेल ;विकेटकीपर, केएस भरत ;विकेटकीपर, आर अश्विन, रवींद्र जडेजा’, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, आकाशदीप

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this