HomeखेलICC CWC 2023 RSA vs NZ : दक्षिण अफ्रीका की न्यजीलैंड पर...

ICC CWC 2023 RSA vs NZ : दक्षिण अफ्रीका की न्यजीलैंड पर 190 रनों की धमाकेदार जीत, फिर पहुंचा अंकतालिका के टॉप पर,कीवी टीम को हुआ भारी नुकसान

Published on

न्यूज डेस्क
दक्षिण अफ्रीका ने वनडे विश्व कप के 32वें मैच में न्यूजीलैंड को हरा दिया। पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 190 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दक्षिण अफ्रीका अंकतालिका में पहले स्थान पर पहुंचकर लगभग सेमीफाइल में पहुंच गयी है। पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गये इस मुकाबले में क्विंटन डीकॉक और रासी वैन ने शतक लगाया।

केशव महाराज को 4 और मार्को यानसान को 3 सफलता मिली। कीवी टीम पर जीत के साथ साउथ अफ्रीका के 12 अंक हो गए। टीम प्वाइंट्स टेबल पर टॉप पर है। जबकि 7 मैचों में लगातार तीसरी हार के साथ न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए अपने अगले दोनों मैच जीतने होंगे। दक्षिण अफ्रीका एक मैच जीतकर नॉकआउट में प्रवेश कर जाएगा।

इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो उसके लिए बहुत घातक साबित हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने 50 ओवर में 4 विकेट खोकर 357 रन बनाए। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड टीम 35.3 ओवर में 167 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

न्यूजीलैंड के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। हालांकि ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स ने बेहतरीन बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। लेकिन बावजूद इसके वे अपनी टीम की शर्मनाक हार को नहीं टाल पाये। फिलिप्स ने 50 गेंद पर 60 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार सिक्स लगाए। दक्षिण अफ्रीका का अगला मैच 5 नवंबर को भारतीय टीम से होगा। वहीं, न्यूजीलैंड 4 नवंबर को पाकिस्तान का सामना करेगी।

Latest articles

12 सीटों पर महागठबंधन की आपसी फाइट,बिहार की ‘दोस्ताना जंग’ में नफा- नुकसान

बिहार में महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर सहमति न...

सीएम नीतीश ने बताया बिहार में कैसा है माहौल, बोले- याद कीजिये क्या स्थिति थी

सीएम नीतीश कुमार ने बिहार चुनाव को लेकर मुजफ्फरपुर में एक जनसभा को संबोधित...

आपके परिवार के लिए कितने लीटर वाला गीजर रहेगा परफेक्ट? दूर करें कन्फ्यूजन

इस महीने की शुरुआत के साथ ही मौसम में ठंडक अब धीरे-धीरे बढ़ रही...

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर होने पर तेजी से सड़ने लगती है किडनी

डायबिटीज़ और हाई ब्लड प्रेशर दोनों “साइलेंट डिज़ीज़” हैं, जो धीरे-धीरे शरीर को अंदर...

More like this