HomeखेलIPL 2024 GT vs DC: गुजरात की शर्मनाक हार, दिल्ली ने 8.5...

IPL 2024 GT vs DC: गुजरात की शर्मनाक हार, दिल्ली ने 8.5 ओवरों में लक्ष्य को किया हासिल

Published on

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 32वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइटंस की पारी 89 रनों पर ढेर किया। गुजरात टाइटंस की पूरी टीम 20 ओवर भी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और 17.3 ओवर में ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ दिल्ली कैपिटल्स ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

दिल्ली की टीम ने 90 रनों के छोटे लक्ष्य को हासिल करने के लिए तेज शुरुआत की। हालांकि दूसरे ही ओवर में उसे सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर-मक्गर्क का विकेट गवांना पड़ा। जेक फ्रेजर ने 10 गेंदों में दो चौके और दो छक्के लगाते हुए (20) रन बनाये। तीसरे ओवर में पृथ्वी शॉ भी सात रन बनाकर पवेलियन लौट गये। अभिषेक पोरेल ने सात गेंदों में चौके और एक छक्के की मदद से (15) रन बनाये। चौथे विकेट के रूप में शे होप 10 गेंदों में (19) रन बनाकर आउट हुये। उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाये। कप्तान ऋषभ पंत (16) और सुमित कुमार (नौ) रन बनाकर नाबाद रहे। दिल्ली ने 8.5 ओवर में चार विकेट पर 94 रन बनाकर छह विकेट से मुकाबला जीत लिया।


गुजरात के लिए संदीप वारियर को दो विकेट मिले। स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ाती रही और एक-एक बल्लेबाज पवेलियन लौटते गये। गुजरात का पहला विकेट कप्तान शुभमन गिल (8) के रूप में गिरा। उसके बाद ऋद्धिमान साहा (2) रन पर पवेलियन लौट गये। इसके बाद विकेटों का पतझड़ शुरु हो गया है। साई सुदर्शन (12), डेविड मिलर (2), अभिनव मनोहर (8), राहुल तेवतिया (10) शाहरुख खान (शून्य), मोहित शर्मा (2), नूर अहमद (1) रन बनाकर आउट हुये।

गुजरात की ओर से राशिद खान 24 गेंदों में दो चौके और एक छक्का लगाते हुए सर्वाधिक (31) रन बनाये। स्पेंसर जॉनसन एक रन बनाकर नाबाद रहे। गुजरात की पूरी टीम 17.3 ओवर में 89 रन पर सिमट गई थी। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने तीन विकेट लिये। इशांत शर्मा और ट्रिस्टन स्टब्स को दो-दो विकेट मिले। अक्षर पटेल और खलील अहमद ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया। 90 रन का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 67 गेंद शेष रहते ही मैच अपने नाम कर लिया। यह दिल्ली कैपिटल्स की गेंदों के हिसाब से आईपीएल के इतिहास की सबसे बड़ी जीत भी रही।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...