Homeखेलटीम इंडिया के नए मुख्य कोच बने गौतम गंभीर, बीसीसीआई सचिव जय...

टीम इंडिया के नए मुख्य कोच बने गौतम गंभीर, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया एलान

Published on

न्यूज डेस्क
टीम इंडिया को नया हेड कोच मिल गया है। तमाम अटकलों के बाद बीसीसीआई ने पूर्व स्टार ओपनर गौतम गंभीर को टीम इंडिया की जिम्मेदारी दी है। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को गंभीर के नाम का ऐलान करते हुए टीम इंडिया में उनका स्वागत किया। पिछले महीने तक ही गंभीर कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटॉर थे, जहां उनके नेतृत्व में केकेआर ने 10 साल के लंबे इंतजार के बाद आईपीएल 2024 का खिताब जीता था।

गौतम गंभीर कोच के रूप में राहुल द्रविड़ की जगह लेंगे, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में टीम इंडिया की जीत के साथ ही अपना सफर खत्म किया था। गंभीर के कोच बनने की उम्मीद पिछले काफी वक्त से जताई जा रही थी। उनके मेंटॉर रहते हुए कोलकाता के आईपीएल चैंपियन बनने के बाद से ही बीसीसीआई उनके संपर्क में थी, जिसके बाद गंभीर ने औपचारिक तौर पर आवेदन किया था और फिर पिछले महीने क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी को इंटरव्यू भी दिया था।

राहुल द्रविड़ नवंबर 2021 में टीम इंडिया के कोच बने थे और उन्हें 2 साल का कार्यकाल दिया गया था। द्रविड़ का कार्यकाल वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल के साथ ही खत्म हो गया था लेकिन इसके बावजूद बीसीसीआई ने उन्हें टी20 वर्ल्ड कप तक एक्सटेंशन दिया था। गंभीर को हालांकि शुरू से ही लंबा कार्यकाल मिलेगा। बीसीसीआई ने मई में जब नए हेड कोच के लिए विज्ञापन जारी किया था, उस वक्त ही साफ कर दिया था कि नए कोच का कार्यकाल 31 दिसंबर 2027 तक यानी साढ़े 3 साल का रहेगा।

जय शाह ने गौतम गंभीर के नाम का ऐलान करते हुए ट्वीट किया,”मुझे गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करते हुए अत्यंत खुशी हो रही है। आधुनिक क्रिकेट तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को करीब से देखा है। अपने पूरे करियर में कठिनाइयों को सहने और विभिन्न भूमिकाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, मुझे विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।”

जय शाह ने गंभीर को लेकर आगे कहा,”टीम इंडिया के लिए उनका स्पष्ट दृष्टिकोण, उनके विशाल अनुभव के साथ मिलकर, उन्हें इस रोमांचक और सबसे अधिक मांग वाली कोचिंग भूमिका को निभाने के लिए पूरी तरह से सक्षम बनाता है। बीसीसीआई उनकी इस नई यात्रा का पूरा समर्थन करता है।”

 

Latest articles

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...

क्या सच में नहीं होता सोराइसिस का कोई इलाज, जानें कितनी खतरनाक है यह बीमारी

# reality#  cure #psoriasis# dangerous #disease सोरायसिस एक ऐसी स्किन की बीमारी है जिसमें त्वचा...

More like this

ईरान पर हमले का मोदी को नहीं था पता: इजराइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसराइल डर से वापस आने की तुरंत बाद इसराइल और...

उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का BJP में होगा विलय, राज्यसभा की सीट फंसी?

राज्यसभा चुनाव से पहले RLM प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा दिल्ली पहुंचे।उनको दिल्ली...

प्राइवेट फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल का खेल खत्म! I4C ने बताया ऐसा आसान तरीका

  इंटरनेट के दौर में निजी तस्वीरों और वीडियो के जरिये ब्लैकमेलिंग के मामले तेजी...