Homeखेलन्यूजीलैंड से हारके बावजूद T 20 महिला वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल...

न्यूजीलैंड से हारके बावजूद T 20 महिला वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल सकता है भारत

Published on

# first match #India # semi final #T 20 woman world cup

अनुभवी कप्तान सोफी डिवाइन (नाबाद 57 रन) के अर्धशतक और उनकी शानदार रणनीति की बदौलत न्यूजीलैंड महिला टीम ने शुक्रवार को महिला टी20 विश्व कप ग्रुप ए मैच में भारत को 58 रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड ने टी20 में भारत के खिलाफ अपनी सबसे बड़ी जीत भी दर्ज कर अपने पिछले 10 मैच के हार के सिलसिले को भी समाप्त किया। भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा जो चुनौती पेश किये बिना ही 19 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। हालांकि इस बड़ी हार के बावजूद भारत अब भी सेमीफाइनल में जगह बना सकता है।

टीम इंडिया के ग्रुप में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका है। भारत को सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए पाकिस्तान (रविवार को) और श्रीलंका (9 अक्टूबर को) को अच्छे अंतर से हराना होगा ताकि उन्हें न केवल चार अंक मिलें, बल्कि उनका रन रेट भी सुधरे।गौरतलब हैं कि न्यूजीलैंड से हारने के बाद भारत का नेट रन रेट (-2.900) काफी खराब है। भारत का अंतिम ग्रुप स्टेज मैच छह बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है और उन्हें हराना टीम
के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। यदि भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है, तो उसे न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के कम से कम दो मैचों में हारने की उम्मीद करनी होगी। तब समीकरण बेहतर रन रेट तक आ जाएगा। ऐसे में अगर भारत की बेहतर नेट रन रेट हुई तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगा।

न्यूजीलैंड की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद मुश्किल पिच पर डिवाइन के अर्धशतक से चार विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। 35 वर्षीय डिवाइन ने इसके बाद अपनी धीमी गेंदबाजों का बेहतरीन इस्तेमाल कर भारतीय टीम को परेशान किया और फिर अपने तेज गेंदबाजों से भारतीय बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। पिच पर स्ट्रोक खेलना मुश्किल लग रहा था।

लेकिन डिवाइन ने 36 गेंद की अपनी पारी के दौरान सात चौके जड़े। दीप्ति शर्मा (चार ओवर में बिना विकेट झटके 45 रन) को छोड़कर ज्यादातर भारतीय गेंदबाजों ने पिच का अच्छा इस्तेमाल किया। न्यूजीलैंड के लिए युवा जॉर्जिया प्लिमर ने 34 रन और अनुभवी सूजी बेट्स ने 27 रन का योगदान दिया तथा पावरप्ले में 55 रन जोड़े।

वहीं भारतीय टीम ने पहले छह ओवर में शेफाली वर्मा (2), स्मृति मंधाना (12) और कप्तान हरमनप्रीत कौर (15) के विकेट 43 रन पर खो दिये। डिवाइन और ब्रुक हालिडे (12 गेंद में 16 रन) ने महज 4.2 ओवर में 46 रन की साझेदारी निभाई जिससे पिच को देखते हुए न्यूजीलैंड अच्छा स्कोर बनाने में सफल रही।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...