Homeखेलइंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया के पूर्व...

इंग्लैंड दौरा शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा, टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता ने किया सावधान

Published on

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि आगामी इंग्लैंड दौरा नये टेस्ट कप्तान शुभमन गिल  के लिए कड़ी परीक्षा जैसा होगा और कप्तान के रूप में उनकी सफलता उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।रोहित शर्मा (Rohit Sharma), विराट कोहली (Virat Kohli) और रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद गिल को कप्तान नियुक्त करके भारत ने टेस्ट क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत कर दी है।गिल एक प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं, लेकिन टेस्ट बल्लेबाज के रूप में उनका प्रदर्शन अभी भी अच्छा नहीं हुआ है।उन्होंने 32 टेस्ट मैचों में 32 से कम की औसत से चार शतकों के साथ सिर्फ 1,893 रन बनाए हैं।

हालांकि गिल की तकनीक बहुत अच्छी है और बल्लेबाजी में भी दम है, लेकिन वे अभी तक उस तरह का लगातार मैच जीतने वाला प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जो कि शीर्ष टेस्ट बल्लेबाजों की पहचान है।फिर भी, सबा करीम आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। करीम ने रविवार को एक मीडिया हाउस को दिए इंटरव्यू में कहा कि इंग्लैंड का यह दौरा उसके लिए एक परीक्षा है।मुझे यकीन है कि वह इसके लिए तैयार है।खिलाड़ी के तौर पर यह उनके लिए बड़ा अवसर है। उन्हें बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करना होगा, अगर वह ऐसा करने में सफल रहे तो उनकी कप्तानी भी अपने आप निखर जाएगी। उन्होंने कहा कि एक क्षेत्र में सफलता से दूसरे क्षेत्र में भी उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

हालांकि, पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बड़ी तस्वीर देखते हैं।उन्होंने मौजूदा भारतीय टीम में संतुलन को स्वीकार किया, खासकर युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के मिश्रण को। उन्होंने कहा कि मुझे इस युवा भारतीय टीम से अच्छे नतीजों की उम्मीद है। मैच वास्तव में प्रतिस्पर्धी होंगे और मुझे लगता है कि वे इसके लिए तैयार हैं।करीम ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दोहरा शतक लगाने वाले करुण नायर की भी प्रशंसा की और कहा कि इस श्रृंखला में नायर के साथ साई सुदर्शन पर भी नजर रखी जाएगी।

उन्होंने कहा कि करुण (नायर) ने अच्छा खेला, अब उसके पास अनुभव है। साई ने सभी प्रारूपों के क्रिकेटर के रूप में अपना कद बढ़ाया है।वह अब अनुभव प्राप्त कर रहा है, मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि यह संयोजन इंग्लैंड में कैसा प्रदर्शन करता है। गेंदबाजी विभाग में, भारत को अनुभवी मोहम्मद शमी की कमी खलेगी, जो फिटनेस संबंधी चिंताओं के कारण बाहर हैं। पंजाब के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह टीम का हिस्सा हैं और उनसे प्रभाव छोड़ने की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अर्शदीप बहुत प्रतिभाशाली तेज गेंदबाज है, इंग्लैंड में पिछला अनुभव उसके लिए मददगार साबित होगा और साथ ही परिस्थितियों के कारण टीम को शमी से इतर भी सोचना पड़ा। मुझे लगता है कि उन्होंने सही खिलाड़ी को चुना है, मैं उसे खेलते हुए देखने के लिए उत्साहित हूं।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...