HomeखेलENG vs SL: श्रीलंका के गेंदबाज ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, तोड़ा...

ENG vs SL: श्रीलंका के गेंदबाज ने इंग्लैंड में रचा इतिहास, तोड़ा 41 साल पुराना रिकॉर्ड

Published on

न्यूज डेस्क
मैनचेस्टर में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच 21 अगस्त से पहले टेस्ट की शुरुआत हो गयी है। कप्तान धनंजय डिसिल्वा के अर्धशतक और डेब्यू टेस्ट में इतिहास रचने वाले गेंदबाज मिलन रत्नायके के अर्धशतक की बदौलत श्रीलंका पहली पारी में 236 रन बनाने में कामयाब रही। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन शीर्षक्रम बुरी तरह से लड़खड़ा गया। इसके बाद कप्तान धनंजय डि सिल्वा और अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे मिलन रत्नायके ने पारी को संभाला। दोनों के बीच 8वें विकेट के लिए 63 रनों की शानदार साझेदारी हुई। इस दौरान मिलन रत्नायके ने टेस्ट डेब्यू में अर्धशतक जड़ने के साथ ही इतिहास रच दिया।

चायकाल से पहले 176 रनों के स्कोर पर कप्तान धनंजय डि सिल्वा (74) के आउट होने के बाद मिलन रत्नायके ने खूंटा गाड़ते हुए शानदार बल्लेबाजी की और छक्के से अपना अर्धशतक जड़ते हुए टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया। इसके साथ ही 28 साल के इस गेंदबाज ने 41 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। दरअसल, मिलन रत्नायके 72 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस तरह वह टेस्ट डेब्यू में नंबर 9 पर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने 41 साल पुराना भारतीय क्रिकेटर का रिकॉर्ड तोड़ा जो बलविंदर सिंह संधू के नाम था। संधू ने साल 1983 में पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में नंबर 9 पर बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की पारी खेली थी।

मैनचेस्टर टेस्ट के पहले दिन की बात करें तो श्रीलंका को 236 रन पर समेटने के बाद मेजबान इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 4 ओवर में 22 रन स्कोरबोर्ड पर लगा दिए थे। बेन डकेट 13 और डेन लॉरेन्स 9 रन बनाकर नाबाद लौटे।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this