CSK vs LSG: शतकीय पारी खेलकर स्टोइनिस ने चेन्नई के जबड़े से छीनी जीत, लखनऊ ने 6 विकेट से जीता मैच

0
156

न्यूज डेस्क
आईपीएल 2024 के 39वे मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है। इससे पहले अपने होम ग्राउंड इकाना में आठ विकेट से हराने के बाद अब लखनऊ ने चेपॉक में चेन्नई को छह विकेट से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने चार विकेट पर 210 रन बनाए थे। सीएसके के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने नाबाद 108 रन की पारी खेली थी। जवाब में लखनऊ ने 19.3 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

चेन्नई के लिए गायकवाड़ ने 60 गेंदों पर नाबाद 108 रन की पारी खेली। उनकी पारी में 12 चौके और तीन छक्के शामिल रहे। शिवम दुबे ने 27 गेंदों पर 66 रन बनाए। उन्होंने तीन चौके और सात छक्के जमाए। दोनों के बीच 46 गेंदों में 104 रन की शतकीय साझेदारी हुई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी LSG की शुरुआत काफी खराब रही. क्विंटन डी कॉक शून्य और कप्तान केएल राहुल 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। लखनऊ की ओर से सबसे ज्यादा रन मार्कस स्टोइनिस ने बनाए, जिन्होंने 56 गेंद में शतक पूरा किया और अपनी 63 गेंद की पारी में 124 रन बनाए। इस पारी में स्टोइनिस ने 13 चौके और 6 छक्के भी लगाए।

इस जीत के साथ लखनऊ की टीम आठ मैचों में पांच जीत और 10 अंक के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई। उन्होंने चेन्नई को रिप्लेस किया, जो लुढ़क कर पांचवें स्थान पर आ गई है। उसके आठ मैचों में चार जीत और चार हार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here