HomeखेलBCCI का पिघला दिल! चैंपियंस ट्रॉफी में अब खिलाड़ी ले जा सकेंगे...

BCCI का पिघला दिल! चैंपियंस ट्रॉफी में अब खिलाड़ी ले जा सकेंगे परिवार

Published on

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए राहत की खबर आई है. बीसीसीआई (BCCI) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और अन्य खिलाड़ियों को अपनी फैमिली के साथ रहने की अनुमति दे दी है। यह फैसला खिलाड़ियों के लिए बड़ी राहत है, क्योंकि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद बीसीसीआई ने 10-सूत्रीय निर्देश जारी कर कई सख्lत नियम लागू किए थे, जिनमें खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की अनुमति नहीं थी।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ⁰बीसीसीआई ने खिलाड़ियों को अपने परिवार को साथ रखने की मंजूरी दी है, लेकिन एक सख्त शर्त भी रखी है।हर खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच के लिए अपने परिवार को साथ रखने की इजाजत होगी।हालांकि इसके लिए खिलाड़ियों को आपसी चर्चा के बाद बीसीसीआई से अनुरोध करना होगा, जिसके बाद बोर्ड व्यवस्था करेगा।क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी एक छोटा दौरा है, जो 19 फरवरी से शुरू होकर 9 मार्च तक चलेगाl lलिहाजा बीसीसीआई इसमें कुछ छूट दे रहा है।

रिपोर्ट में बताया कहा गया है कि भारतीय टीम प्रबंधन की तरफ से बीसीसीआई को लिस्ट सौंपी जानी है।बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार भारतीय टीम डूबा पहुंच चुकी है, q wके साथ परिवार अभी नहीं है। क्योंकि अभी तक हर खिलाड़ी को सिर्फ एक मैच में परिवार को ले जाने की अनुमति मिली है।हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि किसी खिलाड़ी ने अनुमति मांगी है या नहीं।

पहले बीसीसीआई की नई नीति के अनुसार, 45 दिनों से अधिक के विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों को केवल दो सप्ताह के लिए ही परिवार संग रहने की अनुमति थी। इसके अलावा, व्यक्तिगत स्टाफ और कमर्शियल शूट्स पर भी पाबंदी लगाई गई थी।चैंपियंस ट्रॉफी जैसी छोटी अवधि के टूर्नामेंट के लिए पहले फैमिली की अनुमति नहीं थी, लेकिन टूर्नामेंट के महत्व को देखते हुए, अब एक मैच के लिए यह अनुमति दी गई है।हालांकि, अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि खिलाड़ी किस मैच के लिए यह अनुमति लेंगे।

बीसीसीआई ने नई नीति जारी करते हुए कहा कि इसका मकसद दौरे और सीरीज के दौरान पेशेवर मानकों और संचालन की दक्षता बनाए रखना है।किसी भी विशेष अनुमति के लिए चयन समिति के अध्यक्ष और मुख्य कोच की मंजूरी आवश्यक होगी।अगर कोई खिलाड़ी नियमों का पालन नहीं करता है, तो अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है। बीसीसीआई ने चेतावनी दी है कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के तहत खिलाड़ी को बीसीसीआई टूर्नामेंट (जैसे इंडियन प्रीमियर लीग) से प्रतिबंधित किया जा सकता है या उसके कॉन्ट्रैक्ट और मैच फीस से कटौती की जा सकती है।

भारत का चैंपियंस ट्रॉफी शेड्यूल निम्न लिखित है
20 फरवरी: भारत बनाम बांग्लादेश (ओपनिंग मैच)
23 फरवरी: भारत बनाम पाकिस्तान
02 मार्च: भारत बनाम न्यूजीलैंड

Latest articles

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...

छोटी उम्र में बच्चों को हो रहा ‘बुढ़ापे वाला दर्द’, झुकी कमर और गर्दन दर्द की वजह

#Children #experiencing #old-age- pain#  young age#doctors # bent- back #neck pain. आजकल बच्चों की झुकी...

More like this

एआई समिट में बड़ा ऐलान: शुरू हो सकता है भारत में पहला कमर्शियल चिप प्रोडक्शन

India AI Impact Summit 2026 की शुरुआत आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में...

सलमान खान से जुड़ा काला हिरण शिकार मामला, जज ने सुनवाई से किया इंकार

  काला हिरण शिकार मामले से जुड़ी अपीलों पर सोमवार को राजस्थान हाई कोर्ट में...

अब बिना इंटरनेट फोन-लैपटॉप पर चलेगा AI

बेंगलुरु की स्टार्ट-अप कंपनी RSarvam AI भारत का पहला स्वदेशी फुल-स्टैक AI प्लेटफॉर्म बना...