Homeखेलपाकिस्तान में ही खेला जाएगा एशिया कप,भारतीय टीम नहीं करेगी PAK...

पाकिस्तान में ही खेला जाएगा एशिया कप,भारतीय टीम नहीं करेगी PAK का दौरा,तटस्थ स्थल पर खेलेगी टीम इंडिया

Published on

न्यूज डेस्क
एशिया कप क्रिकेट का आयोजन इस साल पाकिस्तान की मेजबानी में होना है। भारतीय क्रिकेट टीम सितंबर में होने वाले टूर्नामेंट में पाकिस्तान न जाने के अपने फैसले पर अडिग है। इससे दोनों क्रिकेट बोर्डों में तनातनी की स्थिति भी है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनो बोर्डों के बीच इसको लेकर सहमति बन रही है कि भारत के मैच किसी तटस्थ स्थान पर खेले जा सकते हैं जबकि बाकी मैच पाकिस्तान में ही होंगे। हाल ही में एशियाई क्रिकेट परिषद की बैठक हुई थी जिसमें बीसीसीआई के अधिकारियों के अलावा पाकिस्तान बोर्ड के चेयरमैन नजम सेठी शामिल हुए थे। रिपोर्ट के मुताबिक पीसीबी ने इस बैठक में कहा कि अगर उनसे पूरी तरह से एशिया कप की मेजबानी छीन ली जाएगी तो वे टूर्नामेंट का बहिष्कार करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके बाद पीसीबी और एसीसी के अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक हुई जिसमेे टूर्नामेंट को दो देशों में कराने का फैसला लिया गया।, जहां भारत के मैच अब पाकिस्तान से बाहर होंगे। ये तटस्थ स्थान श्रीलंका,संयुक्त अरब अमीरात ,ओमान या इंग्लैंड के हो सकते हैं,जहां पर भारत के कम से कम पांच मैच खेले जाएंगे।

दोनो टीमों में हो सकते हैं अधिकतम तीन मैच

छह देशों के एकदिवसीय एशिया कप टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक क्वालियफायर के साथ एक ही ग्रुप में रखा गया है,वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका,बांग्लादेश और अफगानिस्तान है। 13 दिन में फाइनल सहित कुल 13 मैच खेले जाने हैं। 2022 में एशिया कप की तरह दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सुपर चार की शीर्ष दो टीमें फाइनल में खेलेंगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के बीच अधिकतम तीन मैच हो सकते हैं। दोनो ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर 4 में पहुंचेगीं। भारत और पाकिस्तान के सुपर 4 दौर में पहुंचने पर फिर मुकाबला होगा। सुपर 4 दौर की शीर्ष दो टीमें फाइनल में पहुंचेगी। अगर भारत और पाकिस्तान शीर्ष पर रही तो दोनों टीमें फाइनल में भी आमने सामने होंगी। बीसीसीआई के पाकिस्तान का दौरा न करने का रुख स्पष्ट है उधर पाकिस्तान ने कहा कि अगर भारत एशिया कप में नही खेला तो हम भी विश्वकप के भारत नहीं आएंगे।

एशिया कप में सर्वाधिक सात बार भारत रहा चैंपियन

पिछले साल एशिया कप बीस ओवरों के प्रारूप में अगस्त में खेला गया था। इसकी मेजबानी श्रीलंका को सौंपी गयी थी,लेकिन श्रीलंका में आर्थिक और राजिनीतिक संकट के बीच इस संयुक्त अरब अमीरात में स्थानांतरित किया गया। फाइनल में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था। भारतीय टीम ग्रुप दौर के दोनों मैच जीतकर सुपर 4 में पहुंचा था,लेकिन उसके बाद पाकिस्तान और श्रीलंका से हारकर भारत फाइनल के लिए क्लालिफाई नहीं कर सका था।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...