Homeखेलरोहित-कोहली के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी किया T20 इंटरनेशनल से...

रोहित-कोहली के बाद अब रवींद्र जडेजा ने भी किया T20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान

Published on

न्यूज डेस्क
टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान किया। इसके अगले दिन रवींद्र जडेजा ने भी टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया

इंस्टाग्राम पर अपनी पोस्ट मे जडेजा ने लिखा कि वह वनडे और टेस्ट में देश का प्रतिनिधित्व करना जारी रखेंगे। “कृतज्ञता से भरे दिल के साथ, मैं टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कहता हूं। गर्व के साथ दौड़ने वाले एक दृढ़ खिलाड़ी की तरह, मैंने हमेशा अपने देश के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है और अन्य प्रारूपों में भी ऐसा करना जारी रखूंगा।”

उन्होंने कहा, “टी20 विश्व कप जीतना एक सपने के सच होने जैसा था, मेरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का शिखर। यादों, उत्साह और अटूट समर्थन के लिए धन्यवाद। जय हिंद ”

2009 में श्रीलंका के खिलाफ अपने पदार्पण के बाद से, जडेजा ने भारत के लिए 74 टी20 खेले। इस दौरान उन्होंने 21.46 के औसत से 515 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 127.16 का रहा है, इस दौरान वह 17 पारियों में नाबाद पवेलियन लौटे हैं। वहीं गेंदबाजी में जडेजा ने 71 पारियों में 29.85 के औसत से 54 विकेट अपने नाम किए हैं। इसमें जडेजा ने अपना एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट दिया है।

Latest articles

वेस्ट एशिया में चल रहे युद्ध के बीच, ईरान की IRGC ने नई धमकी दी:

अगर US मिलिट्री और ज़ायोनी शासन का ईरान और उसके इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला जारी...

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सरकार को कई गंभीर मुद्दों पर घेरा।

10 मार्च 2026 को संसद (लोकसभा) में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

ChatGPT, Claude और Grok जैसे AI कर रहे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ने पढ़ाई और रिसर्च करने के तरीके को तेजी से बदल...

शिवलिंग पर चढ़ाया जाने वाला बेलपत्र सेहत के लिए है वरदान, जानिए रिसर्च का खुलासा

भारत में कई ऐसे औषधीय पेड़-पौधे पाए जाते हैं जिनका इस्तेमाल आयुर्वेद में किया...

More like this