Homeखेलएम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 3 की मौत, कई...

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मचने से 3 की मौत, कई घायल

Published on

RCB चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बे टीम के खिलाड़ियों को देखने के लिए बेंगलुरु में फैन्स उमड़ पड़े। खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की दीवारों और बाड़ों पर चढ़ गए।प्राप्त खबर के अनुसार इस दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोगों के घायल होने की खबर है।पुलिस ने लोगों से अपील की थी कि वे वहां से चले जाएं और ऐसी गतिविधियों में शामिल न हों। कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आज सभी RCB खिलाड़ियों के लिए एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। भगदड़ पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने पुलिस कमिश्नर और सभी से बात की है। मैं बाद में अस्पताल भी जाऊंगा। मैं उन डॉक्टरों को परेशान नहीं करना चाहता जो मरीजों की देखभाल कर रहे हैं। अभी सटीक संख्या नहीं बताई जा सकती। हम लोगों से शांत रहने की अपील करते हैं।हमने कार्यक्रम को छोटा कर दिया। कार्यक्रम 10 मिनट में ही खत्म हो गया।हम सब कुछ सामान्य करने की कोशिश कर रहे है।

जब RCB के खिलाड़ी विधान सौध पहुंचे, तो प्रशंसक अपनी चैंपियन टीम की एक झलक पाने के लिए विधान सौध के बाहर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए।प्रशंसकों की भीड़ इतनी थी कि पुलिस को उन्हें संभालने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। प्रशंसक खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए पेड़, दीवारों और गेट पर चढ़ गए।

कर्नाटक पुलिस ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंच गए थे और अंदर प्रवेश की कोशिश कर रहे थे।

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के अंदर और बाहर भारी संख्या में प्रशंसकों की भीड़ है। गेट के बाहर लोग बड़ी संख्या में खड़े हैं और लगातार स्टेडियम के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रहे हैं।RCB की एक महिला प्रशंसक ने कहा कि अंदर भी सीटें भरी हुई हैं और इसलिए वे हमें अंदर नहीं जाने दे रहे हैं।हम वापस जाना चाहते हैं लेकिन हमें वापस जाने की अनुमति नहीं है। गेट पर लोगों की भीड़ है।अगर वे गेट खोलते भी हैं तो लोग अंदर आना शुरू कर देंगे और स्थिति गड़बड़ हो सकती है।

बेंगलुरु पहुंचने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने विधान सौध में आईपीएल 2025 चैंपियंस रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम ने कहा कि पूरा कर्नाटक उत्साहित है. युवा पीढ़ी से लेकर पुरानी पीढ़ी तक, हर कोई खुश है।18 साल के लंबे इंतजार के बाद हमें सफलता मिली है। मैं कोहली को चट्टान की तरह खड़े रहने के लिए बधाई देता हूं और कर्नाटक के प्रति उनकी वफादारी की सराहना करता हूं। मुझे उम्मीद है कि यह शुरुआत है और आगे अब कप आरसीबी के पास ही रहेगा।

IPL 2025 का खिताब जीतने पर कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 की ट्रॉफी जीती।कर्नाटक सरकार और जनता की ओर से मैं उन्हें बधाई देता हूं। वे इसी तरह खेलते रहें और कर्नाटक और देश को गौरवान्वित करें।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...