जैसा कि आपको पता ही है कि महिलाओं के सोलह श्रृंगार होते हैं,उन सोहल श्रृंगारों में कान की बाली भी शामिल है। कानों में बालियां पहन कर महिलाएं अपनी खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। बाजार में भी एक से बढ़कर एक इयररिंग्स आपको मिल जाएंगे। मगर आजकल कई तरह की बालियां ट्रेंड में हैं। दरअसल, अवसर कोई भी हो महिलाएं बालियां पहन सकती हैं।
मगर यदि आप अपने फेस के शेप के अनुसार बालियों का चुनाव करती हैं, तो आपका लुक और भी ज्यादा अच्छा लगेगा। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह के फेस शेप पर कैसी बालियां अच्छी लगती हैं।















