Holi 2023: होली पर क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े? जानिए इसकी खास वजह

0
278

न्यूज डेस्क
देशभर में रंगों का त्योहार होली उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। लोग एक दूसरे पर रंग और गुलाल लगा रहे हैं। होली सिर्फ रंगों से खेलने के लिए ही नहीं वरन इस दिन पहने जाने वाले कपड़ों का भी विशेष महत्व बताया गया है। अक्सर लोग होली खेलने के लिए सफेद रंग के वस्त्र पहनते हैं। हम सोचते हैं सफेद रंग के कपड़े पहन कर होली खेलना फैशन है, लेकिन नहीं। इसके पीछे एक खास वजह है, आइए जानते हैं इस खास वजह के बारे में।

क्यों पहनते हैं सफेद कपड़े?

होली खेलते समय अक्सर लोग सफेद रंग के कपड़े पहनते हैं। ताकि उस पर बिखरे रंग खूबसूरत लगें। लेकिन इसके पीछे एक ज्योतिषीय कारण भी हैं। ज्योतिष में सफेद रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है। ज्योतिष अनुसार सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को मन का कारक माना गया है। कहते हैं कि इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनने से व्यक्ति के मन में खुशी बनी रहती है, सकारात्मकता रहती है, आसानी से पुराने लड़ाई-झगड़े, मनमुटाव भूलकर दुश्मन को भी गले लगा देता है।

सफेद रंग को शांति और सद्भाव का प्रतीक भी माना जाता है। लोग इस दिन भाईचारे और आपसी प्रेम को बढ़ाने का संदेश देते हैं। मान्यता है कि होली के दिन सफेद कपड़े पहनने से जीवन में सुख शांति आती है।
सफेद रंग को सकारात्मकता फैलाने वाला माना जाता है। होली के दिन सफेद पहना जाता है क्योंकि हर रंग उभर कर दिखे और होली का पूरा आनंद उठाया जा सके। मान्यता है कि होलिका दहन पर सफेद रंग पहनने से घर में सुख-शांति आती है। गर्मी के इस मौसम में सफेद रंग ठंडक भी देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here