Homeमनोरंजनबॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बनने वाले हैं पापा, पत्नी नताशा के बेबी...

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन बनने वाले हैं पापा, पत्नी नताशा के बेबी बंप को किस करते हुए शेयर की फोटो

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन जल्द ही पापा बनने वाले हैं और इसकी जानकारी खुद एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर दी है। वरुण ने एक बेहद ही खूबसूरत फोटो शेयर की है, जिसमें वे अपनी पत्नी नताशा दलाल के बेबी बंप को किस करते हुए दिख रहे हैं। यह एक एंड ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। वरुण अपने घुटनों पर बैठकर वाइफ नताशा के बेबी बंप को किस कर रहे हैं। वहीं पास के सोफे पर वरुण का पेट डॉग भी बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। फोटो को शेयर करते हुए वरुण ने इसके कैप्शन में लिखा है, “हम प्रेग्नेंट हैं. आपकी दुआएं और प्यार चाहिए”।

वरुण धवन के इस पोस्ट के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। फैन्स से लेकर सेलेब्स तक वरुण और नताशा को इस खुशखबरी के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। वरुण के इस पोस्ट पर जाह्नवी कपूर, अर्जुन कपूर, हर्षवर्धन कपूर, अनिल कपूर, करण जौहर जैसे सितारों के कमेंट्स आए हैं। अर्जुन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, “डैडी एंड मॉमी नंबर 1” तो हर्षवर्धन कपूर लिखते हैं, “बेबी बेबी जॉन”। वहीं अनिल कपूर ने वरुण के पोस्ट पर दिल का इमोजी पोस्ट किया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स की तो वे भी जमकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, “बधाई हो वरुण भाई और भाभी”। एक और फैन ने लिखा है, “आप दोनों को बधाई”।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this