Homeलाइफस्टाइलटीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, जिम करते हुए आया हार्ट...

टीवी एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन, जिम करते हुए आया हार्ट अटैक

Published on

नई दिल्ली: टेलीविजन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर चेहरों में से एक अभिनेता सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का निधन हो गया है। सिद्धांत महज 46 साल के थे। बताया जा रहा है कि वह जिम में वर्कआउट कर रहे थे तभी वह अचानक गिर पड़े। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। सिद्धांत के आकस्मिक निधन से हर कोई हैरान और दुखी है।

जानकारी के मुताबिक हार्ट अटैक के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। जहां, डॉक्टरों की टीम ने करीब 45 मिनट तक उनका इलाज किया, आखिर में डॉक्टर्स उन्हें बचाने में नाकाम रहे और एक्टर को मृत घोषित कर दिया। वर्कआउट के दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद अस्पताल लाया गया जहां लाख कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया ना जा सका।

सिद्धांत ने मॉडलिंग से की थी अपने करियर की शुरुआत

सिद्धांत ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। उन्हें आनंद सूर्यवंशी के नाम से भी जाना जाता है। सिद्धांत ने टीवी में सीरियल कुसुम से डेब्यू किया। इसके अलावा वह कई टीवी शोज में लीड किरदार कर चुके हैं। सिद्धांत के मुख्य सीरियल में कसौटी जिंदगी की, कृष्णा अर्जुन, क्या दिल में है सहित अन्य है। वह आखिरी बार क्यूं रिश्तों में कट्टी बट्टी और जिद्दी दिल में दिखे।

Latest articles

फरवरी को मुंबई पहुंचेंगे मैक्रों, PM मोदी से करेंगे मुलाकात; क्या रहेगा कार्यक्रम?

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों अपनी भारत यात्रा के दौरान 16 फरवरी को मुंबई...

तारिक रहमान के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी नहीं, ये नेता करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

बांग्लादेश में नई सरकार का गठन होने जा रहा है. मंगलवार (17 फरवरी) को...

पैन कार्ड पर अपना नाम कैसे बदलें?जरूरी डॉक्यूमेंट्स और स्टेप-बाय-स्टेप प्रॉसेस

  भारत में वित्तीय लेन-देन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पैन कार्ड...

नेचुरल’ के चक्कर में कहीं लिवर-किडनी न हो जाए डैमेज

अक्सर लोग यह मान लेते हैं कि नेचुरल सप्लीमेंट सुरक्षित होते हैं,लेकिन सच्चाई थोड़ी...

More like this