Triyuginarayan Temple: इस चमत्कारिक मंदिर में शादी करने से खुशियों से भर जाती है जिंदगी, शिव-पार्वती ने यहीं लिए थे सात फेरे

0
502

त्रियुगीनारायण एक ऐसा मंदिर है, जहां विवाह बंधन में बंधना युवा, खासकर सेलेब्रिटी अपना सौभाग्य मानते हैं। इस मंदिर में भगवान नारायण भूदेवी व देवी लक्ष्मी के साथ विराजमान हैं। इस अद्भुत मंदिर के बारे में मान्यता है कि यहां शादी करने वाले जोड़े की जिंदगी संवर जाती है। उनके वैवाहिक जीवन कभी भी तनाव नहीं आता। इसके साथ ही सुखी वैवाहिक जीवन का वरदान भी प्राप्त होता है। आज भी इस मंदिर में शिव-पार्वती की शादी की निशानियां मौजूद हैं।

  • उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ ब्लॉक में स्थित त्रियुगीनारायण मंदिर के बारे में कहा जाता है कि यहां ज्वाला तीन युगों से जल रही है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि देवी पार्वती से भगवान शिव का विवाह इसी स्थान पर संपन्न हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here