Sushant Singh Rajput को बहुत याद कर रही हैं बहन श्वेता सिंह, कहा- ‘मौत के बाद भी उसकी आवाज सुनाई देती है’

0
265

विकास कुमार
बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही आज दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में वे जिंदा हैं। आज भी सुशांत का परिवार उन्हें बहुत मिस करता है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने भी अपने भाई को लेकर एक दावा किया है। श्वेता ने बताया कि भाई सुशांत की मौत के बाद भी वे उन्हें सुन सकती है। श्वेता ने बताया कि कैसे मौत के बाद भी भाई ने उनकी मदद की थी।

दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को 4 साल होने को है लेकिन उनकी बहन श्वेता सिंह आज भी उनके मौत के सदमे से बाहर नहीं आ सकी हैं। उन्होंने हाल ही में खुलासा किया कि वे आज भी अपने भाई को सुन सकती हैं। श्वेता ने बताया कि कैसे मौत के बाद भी सुशांत सिंह राजपूत ने एयरपॉड्स ढूंढने में उनकी मदद की थी। एक पॉडकास्ट में बात करते हुए श्वेता सिंह ने बताया कि मैं और सुशांत हमेशा साथ रहे, मुझे उसकी मौजूदगी का एहसास होता है। हम दोनों का एक क्यूट रिलेशनशिप रहा है, हम बिल्कुल ट्विन्स की तरह रहे। हमेशा साथ रहे और हम दोनों के बीच हमेशा हंसी-मजाक होता रहता था। सुशांत की मौत के बाद एक बार ऐसा हुआ कि मेरे एयरपॉड्स खो गए। मैं हर जगह उसे ढूंढ रही थी, लेकिन वे मुझे मिल नहीं रहा था तो भाई ने धीरे से मेरे कान में कहा मतलब मुझे ऐसा महसूस हुआ कि वो कह रहा है कि तुम्हारा एयरपॉड तुम्हारे पर्दे के पीछे है,जाओ वहीं पर मिल जाएगा और मुझे बहुत अजीब लगा कि अरे ये क्या था लेकिन जब मैं वहीं गई तो वो वहीं पर रखा था। ओह माय गॉड भाई ये बहुत स्पूकी था।

श्वेता सिंह ने बताया कि वे इस बात के साथ बिल्कुल कंफर्टेबल थीं कि वे सुशांत सिंह राजपूत को सुन सकती हैं और उनसे बात कर सकती हैं, उनके मुताबिक ये स्पूकी नहीं है। फिजिकल बॉडी ना होने के बावजूद भी उनका अपने भाई से एक कनेक्शन है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here