नवरात्रि का नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री देवी की पूजा होती है। दुर्गाजी की नौवीं शक्ति सभी प्रकार की सिद्धियों को देने वाली हैं। नवरात्रि-पूजन के नौवें दिन इनकी उपासना की जाती है। इस दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने पर सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। मां सिद्धिदात्री कमल के आसन पर विराजमान और सिंह की सवारी करती हैं। वह एक हाथ में गदा, दूसरे में चक्र, तीसरे में कमल का पुष्प और चौथे में शंख धारण करती हैं। यह माना जाता है कि वह केतु ग्रह की दिशा दिखाती और ऊर्जा प्रदान करती हैं।
माता सिद्धिदात्री की पूजा से व्यवसाय में उन्नति, आर्थिक लाभ,कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है। सिद्धीदात्री की आराधना से केतु दोष दूर होते हैं। इसके अलावा वास्तु दोष तथा जीवन आने वाली बाधाओं से भी मुक्ति मिलती है।
मां सिद्धिदात्री की शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। सृष्टि में कुछ भी उसके लिए अगम्य नहीं रह जाता,सर्वत्र विजय प्राप्त करने की सामर्थ्य उसमें आ जाती है। सिंह पर सवार,कमल पुष्प पर आसीन,अत्यंत दिव्य स्वरुप वाली माँ सिद्धिदात्री चारभुजाओं वाली हैं। इनके दाहिने तरफ के नीचे वाले हाथ में चक्र,ऊपर वाले हाथ में गदा तथा बायीं तरफ के नीचे वाले हाथ में शंख और ऊपर वाले हाथ में कमल पुष्प है। सिद्धिदात्री देवी सरस्वती का भी स्वरूप माना गया है जो श्वेत वस्त्रालंकार से युक्त महाज्ञान और मधुर स्वर से अपने भक्तों को सम्मोहित करती हैं। इनकी उपासना से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। भक्त इनकी पूजा से यश,बल,कीर्ति और धन की प्राप्ति करते हैं। मां भगवती का स्मरण,ध्यान,पूजन हमें इस संसार की असारता का बोध कृते हुए वास्तविक परमशांतिदायक अमृत पद की ओर ले जाता है।
नवरात्रि के इस खास अवसर मेहंदी लगाने का भी प्रचलन है। महानवमी के अवसर पर महिलांए अक्सर अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं। ऐसे में अगर आपने अभी तक अपने हाथों पर मेहंदी नही लगायी या किसी अच्छे डिजाइन की तलाश में हैं तो हम यहां आपके लिए नवरात्रि के इस विशेष अवसर पर कुछ शानदार मेहंदी डिजाइन लेकर आये हैं, यकीनन आपको ये जरूर पसंद आएंगे।
Navratri Mehndi design

Navratri mehndi design easy

Durga Puja Special Mehndi Design

Simple Mehndi design

Navratri mehndi design 2023

New Mehndi design

Back hand mehndi design

Arabic mehndi design

Navratri special Mehndi designs for hands

Navratri 2023 Special Beautiful Arebic Mehndi Design





