HomeमनोरंजनShaitan:थर्रा देगा अजय देवगन की मूवी 'शैतान' का ट्रेलर, आर माधवन का...

Shaitan:थर्रा देगा अजय देवगन की मूवी ‘शैतान’ का ट्रेलर, आर माधवन का दिखा खूंखार अवतार

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन जल्दी ही अपनी मच अवेटेड हॉरर थ्रिलर मूवी ‘शैतान’ लेकर सिल्वर स्क्रीन पहुंचने वाले हैं। इस मूवी को लेकर फैंस के बीच अभी से ही भारी क्रेज है। मूवी में सुपरस्टार अजय देवगन के अलावा आर माधवन दिलचस्प किरदार में नजर आएंगे। साथ ही मूवी में तमिल एक्ट्रेस ज्योतिका भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर मेकर्स ने आज रिलीज कर दिया है जो जबरदस्त ट्विस्ट एंड टर्न्स से भरा है। मूवी की कहानी ‘वशीकरण’ पर आधारित है,जिसमें एक अंजान शख्स अजय देवगन के घर में जबरदस्ती घुस आता है। इसके बाद वो उनकी बेटी को अपने वश में कर लेता है। सामने आया फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त है,जो फैंस की रूह कंपा देने वाला है।

अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर इस मूवी का ट्रेलर आते ही छा गया। जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। मूवी ‘शैतान’ का ट्रेलर देख लोगों ने इसे अभी से ही सुपरहिट बता दिया है। बता दें कि इस मूवी को मेकर्स अगले महीने 8 मार्च के दिन रिलीज करने वाले हैं। फिल्म का ये धांसू ट्रेलर मूवी की रिलीज से महज 15 दिन पहले जारी किया गया है, ताकी दर्शकों का उत्साह बना रहे। सुपरस्टार अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका स्टारर ये मूवी एक सुपरहिट फिल्म की रीमेक है, जो साल 2023 में ही रिलीज हुई थी। दरअसल, ये एक गुजराती मूवी ‘वश’ की हिंदी रीमेक है, जो गुजराती सिनेमा की भी हिट मूवी थी। अब इसे हिंदी में रीमेक किया जा रहा है। फिल्म एक हॉरर-थ्रिलर है जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी।

Latest articles

घुसपैठियों को जमीन देकर देश को खतरे में डाला’प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर हमला

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के कोकराझार जिले में...

LPG संकट पर ‘सरकार दे रही जवाब , लेकिन विपक्ष लोकसभा में  सुनने को तैयार नहीं’

लोकसभा में LPG और संभावित ऊर्जा संकट के मुद्दे पर चर्चा के दौरान केंद्रीय...

घर बैठे चेक कर सकते हैं LPG सिलेंडर बुकिंग का स्टेटस, जानें आसान तरीका

इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे...

कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! यह हो सकता है कारण 

हार्ट की सेहत की बात होती है तो आमतौर पर लोग एलडीएल, एचडीएल और...

More like this