HomeमनोरंजनShahrukh khan संग खटपट की खबरों पर बोले Rohit shetty,बताया 'दिलवाले' के...

Shahrukh khan संग खटपट की खबरों पर बोले Rohit shetty,बताया ‘दिलवाले’ के बाद क्यों नहीं बनी दोबारा बात?

Published on

विकास कुमार
शाहरुख खान संग ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘दिलवाले’ जैसी हिट फिल्में देने के बाद फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने उनके साथ काम नहीं किया। रोहित शेट्टी ने इन फिल्मों के बाद कभी किंग खान के साथ दोबारा काम नहीं किया। रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की जोड़ी की अगली फिल्म के लिए फैंस भी आस लगाए बैठे हैं। मगर ये दोनों दोबारा कब साथ काम करेंगे। इस पर दूर-दूर तक फिलहाल कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं। इस बीच रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच मनमुटाव की खबरें भी बीते दिनों काफी सुर्खियों में रही थीं। इन रिपोर्ट्स पर खुद कभी दोनों सितारों ने कोई सफाई नहीं दी। अब हाल ही में एक एंटरटेनमेंट पोर्टल के साथ बातचीत के दौरान रोहित शेट्टी ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है।

हालांकि रोहित शेट्टी से किंग खान संग हुई लड़ाई को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने हंसते हुए कहा, ‘ऐसा कुछ नहीं है’। रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की मूवी दिलवाले की रिलीज के वक्त चर्चा थी कि दोनों के बीच किसी मुद्दे पर मतभेद हुआ है। इस मूवी ने भी सिनेमाघरों से खास अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था। जिसकी वजह से रोहित शेट्टी और शाहरुख खान के बीच कथित तौर पर मनमुटाव हो गया था। इसी वजह से बताया जाता है कि दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया।

हाल ही में रोहित शेट्टी की वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स वेब सीरीज अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हुई है। इस वेब सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबरॉय लीड रोल में है। इस वेब सीरीज को फिलहाल दर्शकों से मिक्स रिस्पॉन्स मिला है। जल्दी ही वे अपनी ब्लॉकबस्टर मूवी सीरीज ‘सिंघम’ की तीसरी कड़ी ‘सिंघम अगेन’ लेकर सिनेमाघर पहुंचेंगे। इस मूवी में अजय देवगन, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह की तिकड़ी देखने को मिलेगी,साथ ही मूवी में दीपिका पादुकोण और करीना कपूर खान लीड रोल में हैं,इसलिए इस फिल्म को लेकर दर्शक भी एक्साइटेड हैं।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this