Homeलाइफस्टाइलराज्यसभा पहुंची राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के अफेयर की बात,उपराष्ट्रपति धनखड़...

राज्यसभा पहुंची राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के अफेयर की बात,उपराष्ट्रपति धनखड़ ने ली चुटकी

Published on

स्नेहा सिंह
इन दिनों आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा काफी चर्चाओं में हैं। दरअसल दोनों को मुंबई के एक रेस्टोरेंट में एक साथ देखा गया। जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा जमकर सोशल मीडिया पर हो रही है। राघव चड्ढा के सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने का प्रभाव शुक्रवार राज्यसभा में दिखा और सभापति जगदीप धनखड़ ने उनके नाम का जिक्र मुस्कुराते हुए किया। सभापति ने कहा कि सोशल मीडिया में आज उनकी काफी चर्चा है। आज का दिन शायद आपके लिए चुप्पी का है। सभापति की ये बात सुनकर सदन में मौजूद सभी नेता हंसने लगे। उच्च सदन में सभापति की ओर से यह प्रतिक्रिया उस समय आई जब वह नियम 267 के तहत नोटिस देने वाले सदस्यों के नाम और उनके नोटिस के विषय की जानकारी सदन को दे रहे थे।

दोनों एक साथ हुए स्पॉट

राघव चड्ढा और बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को पिछले 24 घंटों में दो बार साथ देखा गया। दोनों के वीडियो, फोटो सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किए जा रहे हैं। जब राज्यसभा से बाहर निकलते हुए मीडिया ने राघव से इस बारे में सवाल किया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया और कहा- आपको जवाब देंगे। वहीं, परिणीति चोपड़ा ने इस बारे में अभी तक अपना कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स से नवाजा गया है दोनों को

बता दें कि दोनों बड़े कूल लुक में एक साथ दिखे। दोनों ही पढ़ने में काफी अच्छे है और साथ ही में दोनों ने पढाई भी की है। इसी साल दोनो को ही भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स’ से नवाजा गया था वो दोनों पहले भारतीय छात्र थे जिन्हे यह अवार्ड मिला है। राघव और परिणीति की यह केमिस्ट्री देखने के बाद उनके फैन अब यह सवाल पूछ रहे है कि कहीं वो दोनों एक दूसरे को डेट तो नहीं कर रहे है। इसी बीच राघव चड्ढा से राज्यसभा के बहार भी मीडिया वालो ने उनसे जब परिणीति की बारे में पूछा तो उनका कहना था की मुझसे राजनीति के सवाल पूछो परिणीति के बारे में नहीं।

Latest articles

गृहमंत्री होने के बावजूद अफसरों के “चौधरी” नहीं होंगे सम्राट! CM नीतीश ने चला ऐसा दांव

बिहार में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश...

वैश्विक विकास की प्राथमिकताएं फिर से तय करने की जरूरत:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोहान्सबर्ग में G20 समिट को संबोधित किया। प्रधानमंत्री...

इलेक्ट्रिक रजाई क्या चीज है? जानें फायदे-नुकसान दोनों

सर्दियों में लोग हीटर, ब्लोअर और मोटी रजाइयों का इस्तेमाल गर्म रहने के लिए...

प्रोटीन की कमी के ये 5 संकेत न करें नजरअंदाज, वरना बढ़ सकती है दिक्कत

हम अक्सर सोचते हैं कि हमारी रोज की डाइट पूरी है, लेकिन प्रोटीन की...

More like this

गृहमंत्री होने के बावजूद अफसरों के “चौधरी” नहीं होंगे सम्राट! CM नीतीश ने चला ऐसा दांव

बिहार में पिछले 20 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब मुख्यमंत्री नीतीश...

वैश्विक विकास की प्राथमिकताएं फिर से तय करने की जरूरत:पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को जोहान्सबर्ग में G20 समिट को संबोधित किया। प्रधानमंत्री...

इलेक्ट्रिक रजाई क्या चीज है? जानें फायदे-नुकसान दोनों

सर्दियों में लोग हीटर, ब्लोअर और मोटी रजाइयों का इस्तेमाल गर्म रहने के लिए...