कृष्ण और राधा पति-पत्नी नहीं थे, उन्हें हमेशा से एक प्रेमी और प्रेमिका के रूप में जाना जाता है। कृष्ण की 16108 रानियां थीं, लेकिन हर मंदिर में, हर मुर्ति और हर तस्वीर में कृष्ण अपनी पत्नियों के साथ नहीं बल्कि राधा के साथ रहते हैं। 16108 रानियों पर एक मात्र राधा का प्रेम भारी पड़ जाता है। आखिर क्यों? राधा और कृष्ण के प्रेम की ऐसी क्या खासियत थी। चलिए जानते हैं राधा और कृष्ण के प्रेम एक मिसाल क्यों है?
Krishna | Radha Krishna Image

कृष्ण और राधा ने अपने प्रेम से यह बताया कि वह दोनों अलग नहीं है। कृष्ण अगर शरीर हैं तो राधा आत्मा हैं। कई तरह की कहानियां प्रचलित हैं। उनमें से एक कहानी के मुताबिक, कान्हा के मथुरा जाने से पहले एक बार राधा रानी ने कृष्ण से पूछा कि वह उनसे विवाह क्यों नहीं कर सकते? इस पर कृष्ण ने कहा कि कोई अपनी आत्मा से विवाह करता है क्या। कृष्ण के इस जवाब से स्पष्ट है कि वह राधा जी से इतना प्रेम करते थे कि उनके लिए राधा उनका हृदय व आत्मा बन गईं थीं, जो हमेशा उनके साथ रहती थीं।
Krishna Images | Images Of Krishna

प्रेम किसी से भी हो सकता है। प्रेम के बीच कभी आयु का बंधन नहीं होता। राधा रानी श्रीकृष्ण से आयु में बड़ी थीं, फिर भी कान्हा राधा से बहुत स्नेह करते थे। उन दोनों के लिए आयु कोई मायने नहीं रखती थी। इसी तरह कई विद्वानों के मुताबिक राधा दूध की तरह गोरी और सुंदर थीं, वहीं कान्हा सांवले थे। फिर भी दोनों एक दूसरे को भा गए। प्रेम हृदय से होता है, शक्ल और उम्र से नहीं।
Krishna Photo | Lord Krishna Images

भगवान श्रीकृष्ण विष्णु का अवतार हैं। उनका जन्म बड़े उद्देश्य से हुआ था। अपने ही मामा कंस की क्रूरता का अंत करने के साथ ही महाभारत काल में अधर्म पर धर्म की जीत के लिए पांडवों को मार्ग दिखाने के लिए कन्हैया इस पृथ्वी पर अवतरित हुए थे। भले ही केशव की कई पत्नियां हुईं पर राधा से उनका विवाह नहीं हुआ।
Radha Krishna Photo | Krishna Images

कृष्ण इस सृष्टि को यह सीख देना चाहते थे कि प्रेम में विवाह आवश्यक नहीं। प्रेम अपने आप में पूर्ण है। अगर प्रेम मुकाम तक नहीं पहुंचता तो हार मानकर अपने कर्तव्यों से विमुख न हों, बल्कि उसे सदैव आत्मा में समाकर अपने लक्ष्यों की पूर्ति की ओर अग्रसर रहें।
Lord Krishna | Krishna Radha Images

Radha Krishna Photos | Radha Krishna Image

Krishna Janmashtami | Janmashtami

Krishna Bhajan | Lord Krishna Images

Radha Krishna Wallpaper | Shri Krishna

Krishna Lord | Image Of Krishna

Krishna Drawing | Krishna Leela

Radha Krishna Serial Images

Black Krishna HD Wallpaper | Wallpaper Of Radha Krishna

Radha Krishna Ringtone | Radha Krishna Serial

Krishna Wallpaper | Little Krishna

Radha Krishna Pic | Ahaana Krishna

Iphone Krishna Wallpaper

Beautiful Radha Krishna Images HD

Rangoli Krishna | Jai Shri Krishna

Whatsapp DP Radha Krishna Serial Images

