HomePhoto Galleryये ब्लाउज डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे खूबसूरत लुक| Designer Blouse |...

ये ब्लाउज डिजाइन आपकी साड़ी को देंगे खूबसूरत लुक| Designer Blouse | Designer Saree Blouse | Plain Saree With Designer Blouse | Designer Blouse Design 

Published on

साड़ी का क्रेज हमेशा फैशन ट्रेंड में रहता है,गर्मी हो या सर्दी हर फंक्शन में महिलाएं इसे आसानी से पहन सकती हैं। लेकिन ब्लाउज का फैशन ट्रेंड हमेशा बदलता रहता है क्योंकि ब्लाउज किसी भी साड़ी को खूबसूरत लुक देने में अहम भूमिका निभाता है और ब्लाउज साधारण साड़ी में भी आकर्षण का काम करता है। हालांकि, कई महिलाओं को गर्मियों के लिए साड़ियों के साथ हल्के और आरामदायक ब्लाउज डिजाइन मिल जाते हैं। वहीं सर्दियों में वह हर तरह के स्टाइलिश ब्लाउज पहनती हैं, जो उनके साड़ी लुक को परफेक्ट बनाते हैं। अब ब्लाउज के डिजाइन फैशन ट्रेंड के अनुसार बदलते रहते हैं। आजकल महिलाएं ब्लाउज के नेक से लेकर स्लीव आदि में तरह-तरह के डिजाइन बनवाने लगी हैं। अगर आप भी उन महिलाओं में से एक हैं जो साड़ी के साथ पहनने के लिए कुछ स्टाइलिश ब्लाउज डिजाइन की तलाश में हैं, तो चिंता न करें क्‍योंकि आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ब्‍लाउज डिजाइन लेकर आए हैं, जिन्‍हें आप साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

Off shoulder blouse| Designer Readymade Blouse | Saree With Designer Blouse

ऑफ शोल्डर ब्लाउज को आप साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं क्योंकि आजकल ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनने का चलन काफी बढ़ गया है। अब ज्यादातर महिलाएं साड़ी के साथ ऑफ शोल्डर ब्लाउज पहनना पसंद करती हैं क्योंकि ऑफ शोल्डर ब्लाउज में न सिर्फ आपको क्लासी लुक मिलता है बल्कि आपकी साड़ी भी अलग दिखती है।

Collar blouse| Designer Blouse Full Sleeves | White Designer Blouse | Designer Blouse For Saree

साड़ियों के साथ कॉलर वाले ब्लाउज आजकल काफी पसंद किए जा रहे हैं क्‍योंकि एक कॉलर में आपको कई तरह के ब्‍लाउज डिजाइन आइडियाज आसानी से मिल जाते हैं, जैसे- नेक बंद कॉलर, ओपन कॉलर, डिजाइन किया हुआ कॉलर आदि। हालांकि, महिलाएं अलग-अलग तरह के कॉलर वाले ब्‍लाउज डिजाइन करवाना पसंद करती हैं। आप भी अपनी साड़ी के हिसाब से ब्लाउज डिजाइन चुन सकती हैं और किसी भी बुटीक से सिलवा सकती हैं।

Dori Backless Blouse| New Designer Blouse | Designer Blouse Back Design | Red Designer Blouse

आप साड़ी के साथ पहनने के लिए डोरी के साथ बैकलेस ब्लाउज डिजाइन बनवा सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक ब्लाउज डिजाइन का चयन करना है और इसे बुटीक वाले को देना है। साथ ही आप डोरी के साथ एक डिजाइनर पेंडेंट भी ले सकते हैं। इसे पहनकर आपका ब्लाउज और भी अच्छा लगेगा। फिर आप इसे किसी भी फंक्शन या शादी समारोह में आसानी से साड़ी के साथ पहन सकती हैं।

Boat neck blouse| Fancy Designer Blouse | Readymade Designer Blouse | Designer Blouse Models

अगर आप सिंपल नेक ब्लाउज पहन कर थक चुकी हैं तो आप बोट नेक ब्लाउज डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं। आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इसे बोट नेक इसलिए कहा जाता है क्योंकि इसकी गर्दन को नाव के आकार में डिजाइन किया जाता है। हालांकि यह डिजाइन बहुत ही सिंपल है लेकिन यह निश्चित रूप से आपको स्टाइलिश लुक देगा।

Open chain blouse| Plain Sarees With Designer Blouse | Designer Blouse Images | Latest Designer Blouse

ओपन चेन ब्लाउज का इन दिनों काफी चलन है। अगर आपको साड़ी पहनने का शौक है तो आप इसके साथ ओपन चेन ब्लाउज पहन सकती हैं। यह ब्लाउज न सिर्फ आपके लुक को डिफरेंट लुक देगा बल्कि आप स्टाइलिश भी लगेंगी लेकिन यह ब्लाउज थोड़े टाइट फैब्रिक में ही अच्छा लगता है।

Peter pan collar blouse| Black Designer Blouse | Designer Blouse Online | Designer Blouse For Lehenga

पीटर पैन कॉलर सामने से थोड़ा बड़ा और स्टाइलिश है। आप इसे सर्दियों में साड़ी के साथ स्टाइल कर सकती हैं। यह ब्लाउज आपको गर्म कपड़ों में भी मिल जाएगा। साथ ही आपको प्लेन से लेकर प्रिंटेड ब्लाउज भी मिल जाएंगे। इन ब्‍लाउज के अलावा आप सिंपल बोट नेक के साथ बैक वी नेक, शोल्‍डर कट ब्‍लाउज, स्लीवलेस ब्‍लाउज भी पहन सकती हैं।

Latest articles

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...

महाराष्ट्र चुनाव में जीत के लिए बीजेपी की खास प्लानिंग, नितिन गडकरी को बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित महाराष्ट्र के सभी बीजेपी नेता आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव...

More like this

Weather Today 08 September 2024: देश के इन राज्‍यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट,जानें आपके शहर का हाल

Weather Today देश की राजधानी दिल्ली सहित देश के अधिकतर हिस्सों में एक बार फिर...

अमित शाह ने कहा- राहुल गांधी जम्मू कश्मीर के लोगों गुमराह करना बंद करे

जम्मू-कश्मीर में चुनाव गर्मी ने राजनीतिक पारा काफी चढ़ा दिया है।प्रथम चरण के मतदान...