Eid mehndi design : इस साल 12 मार्च से रमजान का पवित्र महीना शुरू हो गया है। इस पूरे महीने का सभी मुस्लिम साल भर बेसब्री से इंतजार करते हैं। यह महीना जहां एक तरफ धार्मिक भावनाओं से संबंधित है, वहीं दूसरी ओर लोग ईद के जश्न और त्योहार को लेकर उत्साहित रहते हैं। ईद जैसे मौके पर बहुत सी महिलाओं को हाथों पर मेहंदी लगवाना बहुत ही पसंद होता है। ईद के मौके पर आप कुछ खास मेहंदी के डिजाइन लगवाना चाहती हैं तो यहां कुछ आइडियाज दिए गए हैं इन डिजाइन को भी आप हाथों पर लगावा सकती हैं। ये डिजाइन आपके हाथों पर बहुत ही खूबसूरत लगेंगे।