Homeलाइफस्टाइललाहौर में गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान सुनाई खरी-खरी, कहा- 26/11 के...

लाहौर में गीतकार जावेद अख्तर ने पाकिस्तान सुनाई खरी-खरी, कहा- 26/11 के हमलावर नॉर्वे से तो नहीं आए थे

Published on

न्यूज डेस्क
मशहूर गीतकार और शायर जावेद अख्तर इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल, जावेद अख्तर पाकिस्तान के लाहौर में आयोजित ‘फैज फेस्टिवल-2023’ में पहुंच थे। वहां उन्होंने पाक को ऐसे आईना दिखाया कि हर भारतीय का दिल खुशी से गदगद हो गया।

जावेद ने लाहौर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि 26/11 के मुंबई आतंकवादी हमलों के गुनहगार नॉर्वे या मिस्र से नहीं आये थे, बल्कि पाकिस्तान में अब भी खुलेआम घूम रहे हैं। प्रसिद्ध उर्दू शायर फैज अहमद फैज की याद में आयोजित सातवें फैज उत्सव के दौरान उन्होंने यह बात कही।

जब एक श्रोता ने अख्तर से कहा कि वह अपने साथ शांति का संदेश लेकर जाएं और भारतीयों से कहें कि पाकिस्तान ‘एक सकारात्मक, मित्रवत और प्यार करने वाला देश’ है, तो अख्तर ने कहा, ‘आरोप-प्रत्यारोप से कुछ हासिल नहीं होगा। माहौल तनावपूर्ण है, जिसे शांत किया जाना चाहिए।’ ‘हम मुंबई के लोग हैं, हमने हमारे शहर पर हमला देखा है। वे (हमलावर) नॉर्वे या मिस्र से नहीं आये थे। वे अब भी आपके मुल्क में खुलेआम घूम रहे हैं… तो ये शिकायत किसी हिंदुस्तानी के दिल में है, तो आपको बुरा नहीं लगना चाहिए।’

अख्तर ने कार्यक्रम में यह भी कहा कि नुसरत फतेह अली खान और मेहदी हसन जैसे पाकिस्तानी कलाकारों का भारत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया, लेकिन पाकिस्तान ने कभी लता मंगेशकर का एक भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया।

Latest articles

AI समिट में माइक्रोसॉफ्ट चीफ के शामिल होने पर संशय: क्या है गेट्स फाउंडेशन का पक्ष

दिल्ली में 16 फरवरी से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े AI इम्पैक्ट समिट...

62 ईमेल व 14 मुलाकातों के राज पर घिरे केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा

कॉरपोरेट गवर्नेंस और नीतिगत पारदर्शिता के मुद्दे पर एक बार फिर राजनीतिक पारा चढ़...

क्या है Unitree Go2 रोबोट जिसे अपना बताकर व‍िवादों में घ‍िरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी

इंडि‍या एआई इम्‍पैक्‍ट सम‍िट 2026 में एक रोबोट की वजह से व‍िवाद हो रहा...

क्या रात में बार-बार खुलती है आपकी भी नींद, जानें किन बीमारियों से बढ़ रही परेशानी?

रात में बार-बार नींद खुलने की दिक्कत यानी इंसोम्निया एक आम लेकिन परेशान करने...

More like this