भारतीय परंपरा में मेहंदी लगाना नई नहीं, बल्कि एक बहुत पुरानी परंपरा है। हालांकि पहले के समय में मेहंदी के छाप हाथ और पैरों पर लगाकर यह परंपरा पूरी कर दी जाती थी, लेकिन आज मेहंदी लगाने के कई नए तरीके विकसित हुए हैं। हमने मेहंदी के डिजाइन में नए-नए ट्रेंड्स देखे हैं। मगर अब भी मेहंदी लगाते वक्त हमारा ध्यान सिर्फ हाथों तक जाता है और उंगलियों में हम कोई घिसा-पिटा सा पैटर्न लगा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप उंगलियों पर भी बहुत अच्छे, आसान और लेटेस्ट डिजाइन पैटर्न लगवा सकती हैं। हर फंक्शन में एक जैसी मेहंदी लगाने से अच्छा है कि आप उसमें प्रयोग करें। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही लेटेस्ट फिंगर डिजाइन लेकर आये हैं यकीनन आपको भी जरूर पसंद आएंगे।












