HomeमनोरंजनBaby John:पहली बार दिखेगा varun dhawan का किलर लुक, एटली कुमार ने...

Baby John:पहली बार दिखेगा varun dhawan का किलर लुक, एटली कुमार ने संभाली वरुण धवन के करियर की कमान

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन की अपकमिंग मूवी ‘बेबी जॉन’ इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं ।  हाल ही में वरुण धवन स्टारर निर्देशक एटली कुमार की अपकमिंग मूवी ‘बेबी जॉन’ का धांसू टीजर जारी हुआ था, जिसे दर्शकों ने हाथो हाथ लिया ।  इस फिल्म के दमदार टीजर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से एक्टर वरुण धवन का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है जो काफी शानदार है । सामने आए एक्टर वरुण धवन के इस फर्स्ट लुक पोस्टर में एक्टर का धांसू लुक देखने को मिला है,ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है । जिसमें वरुण धवन अब तक के अपने सबसे खतरनाक अवतार में दिखाई देंगे । वरुण धवन बीते काफी दिनों से अपनी इस फिल्म के लिए कमर कस कर मेहनत कर रहे थे,जो उनकी इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर से पता भी चलता है । इस फिल्म से सामने आया एक्टर वरुण धवन का फर्स्ट लुक पोस्टर सोशल मीडिया पर आते ही छा गया ।

वरुण धवन स्टारर मूवी ‘बेबी जॉन’ के प्रोड्यूसर ‘जवान’ निर्देशक एटली कुमार हैं,वे इस फिल्म को अपने बैनर तले प्रोड्यूस कर रहे हैं । जबकि, फिल्म के निर्देशन की कमान कलीस के हाथ में हैं । एटली कुमार के साथ ही मुराद खेतानी भी फिल्म के को-प्रोड्यूसर हैं,इस फिल्म को मेकर्स 31 मई 2024 को रिलीज करने की तैयारी में हैं । इसका धमाकेदार ऐलान मेकर्स ने इस फिल्म का एक टीजर जारी कर किया था । दिलचस्प बात ये है कि वरुण धवन काफी वक्त से एक बड़ी हिट की तलाश में है । उनकी पिछली रिलीज मूवी ‘भेड़िया’ भी उम्मीद के मुताबिक सिनेमाघरों में खास कमाल नहीं कर सकी थी । अब निर्देशक एटली कुमार के साथ आने वाली वरुण धवन की इस फिल्म से एंटरटेनमेंट न्यूज को फॉलो करने वाले दर्शकों के बीच खलबली है । वरुण धवन के फैंस को भी एक्टर की इस फिल्म से खासी उम्मीदें हैं ।

Latest articles

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...

सिर्फ मर्दों में होती हैं ये बीमारियां, 40 की उम्र के बाद दोगुना हो जाता है खतरा

  आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पुरुष अक्सर काम, परिवार और जिम्मेदारियों के बीच...

More like this

बिहार में होने वाला राज्य सभा चुनाव के विभिन्न आयाम

बिहार में 16 मार्च को होने वाला राज्य सभा के 5 सीटों पर होने...

बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी के लिए विधानसभा चुनाव का शेड्यूल जारी

चुनाव आयोग ने देश के पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले...

गैस संकट में बड़े काम आयेगा यह इंडक्शन, किसी भी बर्तन में बनेगा खाना

  भारत में एलपीजी गैस संकट और बढ़ती कीमतों के बीच लोग तेजी से बिजली...