Homeलाइफस्टाइलनहीं रहे 'लगान' और 'चक दे इंडिया' जैसी फिल्मों में काम करने...

नहीं रहे ‘लगान’ और ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर जावेद खान

Published on

बॉलीवुड एक्टर जावेद खान का मंगलवार को निधन हो गया है. वह सांस लेने की बीमारी से जूझ रहे थे और पिछले एक साल से बिस्तर पर थे. उन्हें सांताक्रूज के सूर्या नर्सिंग होम में एडमिट कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. उनके दोनों फेफड़े फेल हो गए थे. आज शाम 6.30 बजे ओशिवारा कब्रिस्तान में सुपुर्दे-ए-ख़ाक रस्म अदा की जाएगी. जावेद खान ने लगान और चक दे इंडिया जैसी फिल्मों में काम किया था.

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दौड़ पड़ी शोक की लहर

जावेद खान 50 साल के थे. उनके निधन से बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है. किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि वह इतनी जल्द इस दुनिया को छोड़कर चले गए. जावेद खान ने कई फिल्मों में अपनी अदाकारी से फैंस का दिल जीत लिया था. उनकी फिल्मों में ‘अंदाज अपना-अपना’, ‘इश्क’, ‘हम है राही प्यार के’ और अन्य शामिल हैं.

लगान फिल्म में निभाया था ये रोल

आमिर खान की फिल्म लगान में जावेद खान ने राम सिंह का रोल प्ले किया था. ‘हम है राही प्यार के’ में छोटया का किरदार निभाया था. अपने पूरे करियर में जावेद खान ने लगभग 150 फिल्मों में काम किया था. शाहरुख खान की पॉपुलर मूवी चक दे इंडिया में जावेद खान का सुखलाल वाला किरदार आज भी लोगों के जेहन में हैं.

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

बताते चलें कि जावेद खान हिंदी के अलावा कई टीवी शोज का भी हिस्सा रह चुके थे. वह आखिरी बार संजय दत्त, आलिया भट्ट और पूजा भट्ट की फिल्म सड़क 2 में नजर आए थे, जो साल 2020 में सिनेमाघरों रिलीज हुई थी. इसमें आदित्य रॉय कपूर ने भी काम किया था. हालांकि, ये फिल्म दशर्कों की कसौटी पर खरी नहीं उतर पाई.

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this