HomeमनोरंजनRakul Preet Singh संग शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं Jackky Bhagnani

Rakul Preet Singh संग शादी को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं Jackky Bhagnani

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। खबरों के मुताबिक एक्टर जल्द ही अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रकुल प्रीत सिंह शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कपल की शादी को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। फैंस कपल की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द ही रकुल और जैकी हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे। इस बीच अपनी शादी के पहले दूल्हे राजा जैकी में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली है। जैकी ने शादी से पहले अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में एक्टर ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। कुर्ता और पेंट पहने जैकी काफी हैंडसम लग रहे हैं। इस पोस्ट के साथ एक्टर ने कैप्शन में अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की है। एक्टर ने लिखा है कि- ‘बेहतरीन चीज होने वाली है।’

जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह 21 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इस बीच कपल की शादी के प्री वेडिंग फंक्शन भी शुरू हो गए हैं। कपल की शादी गोवा में होगी, लेकिन 15 फरवरी से ही जैकी और रकुल ने अपनी शादी के प्री वेडिंग फंक्शन शुरू कर दिए हैं जो मुंबई में होस्ट किए जा रहे हैं। मुंबई में जैकी के घर पर ढोल नाइट रखी गई थी। इस ढोल नाइट में ब्राइड टू बी रकुल अपनी फैमिली के साथ पहुंची थी,ढोल नाइट के साथ कपल के प्री वेडिंग फंक्शन की शुरुआत की गई है।

जैकी और रकुल 21 फरवरी को साउथ गोवा के लग्जरी होटल में सात फेरे लेंगे। कपल ने इस शहर को इसलिए चुना है क्योंकि इनके प्यार की शुरुआत यहीं से हुई थी। कपल शानदार तरीके से शादी करने वाले हैं। जैकी और रकुल अपनी शादी में एक नहीं बल्कि कई डिजाइन के आउटफिट पहनेंगे। उनकी शादी को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this