Homeमनोरंजनरोहित शेट्टी की Indian Police Force से निराश हुए दर्शक, सोशल मीडिया...

रोहित शेट्टी की Indian Police Force से निराश हुए दर्शक, सोशल मीडिया पर लोगों ने किया अपनी नाराजगी का इजहार

Published on

विकास कुमार
बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के लोग दीवाने हैं। यही वजह है कि जब उन्होंने वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ का ऐलान किया था तो दर्शकों का उत्साह देखने लायक था। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी की वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ दर्शकों के बीच पहुंच गई। इस वेब सीरीज को 19 जनवरी के दिन अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया गया, जिसे देखने के बाद लोगों के रिएक्शन सामने आने लगे हैं। सामने आए शुरुआती रिव्यू में दर्शकों को रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स की वेब सीरीज से काफी निराशा हाथ लगी है।

वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ को दर्शकों से निगेटिव रिस्पॉन्स मिला है। इस शो को देखने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर जमकर अपनी निराशा व्यक्त की है। इसके बाद फैंस का उत्साह ठंडा पड़ता दिखा है। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘बड़ी स्टारकास्ट से सजी एक बेहद खराब वेब सीरीज, तो एक ने कमेंट कर लिखा, ‘मैं कसम खाता हूं मैंने इस वीडियो में कोई इफेक्ट एड नहीं किया है क्योंकि वेब सीरीज के एक्शन सीन्स इतने खराब हैं कि ये भी नहीं छुपा सके कि एक्टर्स ने कितना खराब प्रदर्शन किया है। ये वाकई दुख की बात है, रोहित शेट्टी का ये अभी तक का सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this