ऐसा कोई अवसर नहीं जब महिलाएं मेहंदी ना लगाएं। आमतौर पर, जब महिलाएं मेहंदी लगाती हैं तो वह फ्रंट हैंड के डिजाइन पर ही अधिक फोकस करती हैं। लेकिन बैक हैंड के डिजाइन पर भी उतना ही ध्यान दिया जाना चाहिए। जब आप अपने हाथों पर मेहंदी लगाती हैं तो आगे से ज्यादा पीछे के हाथ अधिक विजिबल होते हैं। ऐसे में आप अपने हाथों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बैक हैंड पर कई अलग-अलग तरह के डिजाइन्स की मेहंदी रचा सकती हैं। अगर आपको यह समझ नहीं आ रहा है कि आप बैक हैंड पर किस मेहंदी डिजाइन को बनाएं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको बैक हैंड के लिए कुछ बेहतरीन मेहंदी डिजाइन्स आइडियाज लेकर आए हैं, जो यकीनन आपको भी बेहद पसंद आएंगे।











