Homeदेशनीतीश कुमार की सीतामढ़ी में समाधान यात्रा के दौरान युवक ने आत्महत्या...

नीतीश कुमार की सीतामढ़ी में समाधान यात्रा के दौरान युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश

Published on

पटना (बीरेंद्र कुमार): 5 जनवरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समाधान यात्रा पर हैं। शुक्रवार को उनकी यह समाधान यात्रा सीतामढ़ी में थी । समाधान यात्रा के दौरान जैसे ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सीतामढ़ी के समाहरणालय की परिचर्चा भवन के पास पहुंचे, एक युवक आत्मदाह की कोशिश करने लगा। हालांकि वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उस युवक को पकड़ कर हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान आफताब आलम के रूप में हुई है।

2021 में हुई थी मौत पुलिस ने हत्या को बताया था दुर्घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 में आफताब के भाई जहांगीर आलम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिजनों ने जहांगीर की हत्या अपराधियों द्वारा करने की आशंका जताई थी, लेकिन पुलिस ने इसे दुर्घटना बता कर पूरे मामले को रफा-दफा कर दिया था। जहांगीर आलम का भाई आफताब पुलिस की जांच से असंतुष्ट था। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद पुलिस उसकी बात नहीं सुन रही थी। दर-दर भटकने बावजूद भी जब उसकी पुकार कहीं नहीं सुनी गई तो थक हार कर अब वह नीतीश कुमार से आखरी उम्मीद लगाए हुए बैठा था।

मुख्यमंत्री को बताना चाहता था अपनी पीड़ा

05 जनवरी से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा समाधान यात्रा की शुरुआत करने की जानकारी मिलते ही उसने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर उन्हें अपनी पीड़ा से अवगत कराने की बात सोची। इसी क्रम में उसे जानकारी मिली कि नीतीश कुमार शुक्रवार को सीतामढ़ी आ रहे हैं और सीतामढ़ी में वे यहां के लोगों से बात भी करेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार सीतामढ़ी आए भी,लेकिन जिन लोगों से उनकी बात होनी थी वह पहले से ही तय था लिहाजा आफताब की बात उनसे नहीं ही सकी। उसमें आफताब को जगह नहीं मिली तो फिर उसने अपनी बात नीतीश कुमार तक पहुंचाने के लिए यह आत्मघाती कदम उठाने का निश्चय कर लिया।फिर जैसे ही नीतीश कुमार सीतामढी के समाहरणालय भवन पहुंचे आफताब आत्मदाह करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मौके पर थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया।

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...