इन दिनों सिलेंडर की कमी से जुड़ी खबरें प्रमुखता से सामने आ रही हैं।ऐसे में अगर आपने भी अभी-अभी सिलेंडर बुक किया हो या बस ये कंफर्म करना चाहते हों कि आपकी रिक्वेस्ट प्रोसेस हुई है या नहीं, तो पेट्रोलियम कंपनियां कस्टमर्स को स्टेटस चेक करने के कई आसान तरीके देती हैं। सिर्फ कुछ स्टेप्स में आप अपने सिलेंडर की डिलीवरी अपडेट जान सकते हैं।आइए जानते हैं कि कैसे आप LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का स्टेटस ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।
वेबसाइट के जरिए स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में वेब ब्राउजर खोलें और गैस कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
वहां पहुंचने के बाद अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर अकाउंट में साइन-इन कर लें।
लॉगिन करने के बाद आपको वेबसाइट पर Booking Status या Order Tracking का ऑप्शन दिखाई देगा।
अब स्क्रीन पर जो भी जानकारी मांगी जाए, जैसे Customer ID, Reference Number या अन्य डिटेल, उसे भरें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।
इसके बाद आपके सामने गैस डिलीवरी का स्टेटस दिखाई देने लगेगा।
स्टेटस के हिसाब से आपको पता चल जाएगा कि आपके सिलेंडर का स्टेटस क्या है जैसे कि-
Pending: आपकी बुकिंग हो चुकी है, लेकिन अभी प्रोसेस शुरू नहीं हुआ है।
In Transit: सिलेंडर भेज दिया गया है और रास्ते में है।
Delivered: सिलेंडर आपके घर पहुंच चुका है।
Cancelled: आपकी बुकिंग किसी कारण से रद्द कर दी गई है।
ऐप के जरिए स्टेटस चेक करें
सबसे पहले अपने Android या iPhone में Play Store या App Store खोलें।
अब अपनी LPG कंपनी का ऐप सर्च करके डाउनलोड करें।
सबसे पॉपुलर LPG ऐप्स में IndianOil ONE, HP PAY और Hello BPCL शामिल हैं।
ऐप डाउनलोड होने के बाद अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (RMN) से लॉग-इन करें।
लॉग-इन करने के बाद LPG Dashboard या Refill History सेक्शन में जाएं।
यहां जरूरी डिटेल्स भरकर Submit पर क्लिक करें।
इसके बाद आप आसानी से अपने LPG सिलेंडर की बुकिंग का स्टेटस देख सकते हैं।
WhatsApp के जरिए स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले अपने Android या iPhone में WhatsApp खोलें।
अब अपनी LPG कंपनी के WhatsApp नंबर पर मैसेज करें। नीचे तीनों कंपनियों के नंबर दिए गए हैं:
Indane Gas: 7588888824
Bharat Gas: 1800224344
HP Gas: 9222201122
चैट शुरू करने के लिए कंपनी के नंबर पर Hi लिखकर भेज दें।
इसके बाद आपको अपनी पसंदीदा भाषा चुनने का ऑप्शन मिलेगा.
फिर मेन्यू में से Order Tracking का ऑप्शन चुन लें।
इसके बाद कुछ ही सेकंड में WhatsApp पर आपको आपके LPG सिलेंडर की बुकिंग का पूरा स्टेटस मिल जाएगा।
