Homeदेशलखनऊ के अकबरनगर में गरजा योगी का बुलडोजर, ढहा दिए गए मस्जिद,मंदिर...

लखनऊ के अकबरनगर में गरजा योगी का बुलडोजर, ढहा दिए गए मस्जिद,मंदिर और मदरसे,1320 से अधिक अवैध निमार्ण को किया ध्वस्त

Published on

न्यूज डेस्क
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में कुकरैल नदी के किनारे अतिक्रमण रोधी अभियान में अवैध इमारतों को गिराने का काम लगभग पूरा हो गया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक बुलडोजर सहित भारी मशीनों से लगभग 1169 अवैध आवासीय संपत्तियों और 100 से अधिक व्यावसायिक संपत्तियों को ध्वस्त कर दिया गया। करीब 24.5 एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले साल दिसंबर में ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया गया था। क्षेत्र में 1320 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है। इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के धार्मिक स्थल भी शामिल हैं। अब इलाके में सिर्फ मलबा ही मलबा दिख रहा है।

अवैध रूप से बनी मस्जिद, मदरसा और मंदिर पर देर रात ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसमें दो मस्जिद और एक मदरसा शामिल था। इससे पहले मंदिर पर भी कार्रवाई हो चुकी है, प्रशासन ने देर रात बुलडोजर से मस्जिद और मदरसे को जमींदोज कर दिया। इस दौरान महानगर क्षेत्र के चप्पे-चप्पे पर चेक पोस्ट बना दिए गए और उन सभी रास्तों को बंद कर दिया गया जहां से कोई भी अकबरनगर जा सकता था।

दरअसल, एलडीए यानी लखनऊ डेवलपमेंट अथॉरिटी कुकरैल नदी की जमीन पर अवैध निर्माणों को हटा रही है। इसे हटाने के बाद यहां इको टूरिज्म बनाया जाएगा। इसके अलावा यहीं पर लखनऊ का चिड़ियाघर भी शिफ्ट करने का प्लान भी है। बता दें कि अकबरनगर में ध्वस्तीकरण अभियान का कार्य पूरा हो गया है, अब मलबा हटाने का काम शुरू किया गया है। पिछले 9 दिनों से चल रहे इस ध्वस्तीकरण में अब तक अवैध बने 1169 आवास और 101 कॉमर्शियल निर्माण तोड़े गए हैं या कहें कि इस अभियान में करीब 24.5 एकड़ जमीन पर बने 1800 से अधिक अवैध निर्माण जमींदोज किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिसंबर 2023 से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ था। शासन के निर्देश पर सर्वे के दौरान नदी की जमीन पर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण की बात सामने आई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुकरैल नदी के पुनर्जीवन के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी है। बता दें कि सुनवाई में कोर्ट ने भी माना योगी सरकार की कार्रवाई सही है। अब योगी सरकार इस क्षेत्र को इको टूरिज्म का हब बनाएगी।

 

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...