Homeदेशपहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ,आज होंगे कांग्रेस में शामिल

पहलवान बजरंग पूनिया और विनेश फोगाट ,आज होंगे कांग्रेस में शामिल

Published on

न्यूज़ डेस्क
अब से थोड़ी देर बाद पहलवान बजरंग पुनिया और विनेश फोगाट कांग्रेस में शामिल होंगे। जानकारी के मुताबिक़ आज दोपहल करीब डेढ़ बजे दोनों पहलवान कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं।

बता दें कि इससे पहले पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया ने बीते गुरुवार को ही दिल्ली में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात की थी। राहुल गांधी से मिलने के बाद पहलवान विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल से भी मिलने पहुंचे थे।

आपको बता दें, हरियाणा विधानसभा चुनाव 5 अक्टूबर को होगा। वहीं, मतगणना 8 अक्टूबर को होगी। बता दें कि इससे पहले यह तारीख 1 और 4 अक्टूबर थी लेकिन चुनाव आयोग ने इसमें बदलाव कर दिया। आयोग ने इसके पीछे की वजह बताते हुए सफाई दी कि बिश्नोई समुदाय के मताधिकार और परंपराओं दोनों का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

बिश्नोई समाज ने आसोज अमावस्या उत्सव में भाग लेने की सदियों पुरानी प्रथा को कायम रखा है। ये उस दिन अपने गुरु जम्बेश्वर की स्मृति में उत्सव मनाते हैं। राजस्थान की नोखा तहसील में पिछले करीब 490 साल से तो यह मेला लगातार आयोजित होता रहा है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this