HomeदेशWindows 10 यूजर्स खतरे में! अगले महीने से बंद हो जाएगा माइक्रोसॉफ्ट...

Windows 10 यूजर्स खतरे में! अगले महीने से बंद हो जाएगा माइक्रोसॉफ्ट का सपोर्ट

Published on

अगर आप Windows 10 यूजर हैं तो आपके लिए एक बड़ी खबर है।माइक्रोसॉफ्ट ने ऐलान कर दिया है कि वह अगले महीने से विंडोज 10 के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी नहीं करेगी। 14 अक्टूबर, 2025 से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 के लिए सपोर्ट बंद कर देगी।इसके बाद इस विंडोज पर चलने वाले पीसी को हर महीने फ्री सिक्योरिटी अपडेट नहीं मिलेगी।इस कारण अगर सिस्टम में कोई खामी आती है तो हैकर या साइबर अटैकर्स उसका फायदा उठा सकते हैं।

विंडोज 10 के लिए फ्री सपोर्ट बंद होने के कारण दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स की डिजिटल सिक्योरिटी खतरे में पड़ सकती है।इसे देखते हुए माइक्रोसॉफ्ट से सपोर्ट बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग की जा रही है।अमेरिकी उपभोक्ता संगठन कंज्यूमर रिपोर्ट्स का कहना है कि कई लाख लोग ऐसे डिवाइस यूज कर रहे हैं जिन्हें विंडोज 11 पर अपग्रेड नहीं किया जा सकता।ऐसे में अगर माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 10 का सपोर्ट खत्म करती है तो इन लोगों पर साइबर हमलों का खतरा बढ़ जाएगा।रिपोर्ट्स का कहना है कि इस साल अगस्त तक पूरी दुनिया के 46 प्रतिशत से अधिक यूजर्स विंडोज 10 ही यूज कर रहे हैं। इनमें से ज्यादातर के सिस्टम विंडोज 11 की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं हैं।

इस फैसले से प्रभावित यूजर्स के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने कुछ विकल्प सुझाए हैं।इनमें से पहला है पेड कवरेज. जो यूजर्स विंडोज 10 यूज करना चाहते हैं वो 30 डॉलर (लगभग 2,650 रुपये) देकर एक साल की कवरेज पा सकते हैं।इससे उन्हें अगले साल अक्टूबर तक प्रोटेक्शन मिल जाएगा।1000 माइक्रोसॉफ्ट रिवार्ड पॉइंट रिडीम कर भी एक साल की अतिरिक्त कवरेज हासिल की जा सकती है। यूजर के पास दूसरा ऑप्शन वनड्राइव बैकअप का है। इससे उन्हें लिमिटेड कवरेज मिल सकेगी।इनके अलावा यूजर्स के पास विंडोज 11 में अपग्रेड करने का ही ऑप्शन है।

Latest articles

AI समिट से पीछे हटे बिल गेट्स:एपस्टीन केस की फाइलों में नाम आने पर लिया फैसला

  माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर बिल गेट्स नई दिल्ली में चल रही AI समिट में अपना...

राहुल गांधी और 25 सांसदों को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्ता

राजस्थान के कोटा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने देशभर के सियासी...

कोडिंग सीखने में एआई से कैसे लें मदद? इन तरीकों को आजमा लिया तो बन जाएगी लाइफ

नई दिल्ली में चल रही इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026 ने कोडिंग सीखने के...

हाइड्रेशन के नाम पर गलती तो नहीं कर रहे आप? गुर्दों को हो सकता है नुकसान

अक्सर हम सोचते हैं कि पानी पीना बहुत आसान काम है। प्यास लगी तो...

More like this