न्यूज़ डेस्क
बीजेपी को लेकर जिस तरह की घेराबंदी चल रही है और तमाम सर्वे में बीजेपी को लेकर कई तरह की बाते कही जा रही है उससे लगता है कि केंद्र की मोदी सरकार समय से पूर्व ही लोकसभा चुनाव करा सकती है। पिछले कई सर्वे में बीजेपी का ग्राफ लगातार नीचे गिरता दिखाया गया है। पीएम मोदी की छवि में गिरावट दर्ज की गई है ऐसे कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में बीजेपी की हालत और भी ख़राब हो सकती है। ऐसी स्थिति में बीजेपी को लगता है कि समय से पूर्व ही चुनाव करा लिया जाए। आगामी लोकसभा चुनाव अगले साल अप्रैल में होना है।
आज पटना में भी सीएम नीतीश कुमार ने भी लोकसभा चुनाव पहले होने को लेकलर आशंका जताई है। उन्होंने कहा है कि चुनाव पहले भी हो सकते हैं ऐसे में सभी अधिकारियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।
एक कार्यक्रम में नीतीश कुमार ने अधिकारियों से काम को जल्दी निपटाने के लिए कहा. नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग तो कह रहे हैं कि जनवरी 2024 तक कर लेंगे, लेकिन हम तो आग्रह करेंगे कि और जल्दी कीजिए. जितना जल्दी होगा उतना ठीक होगा क्योंकि कब चुनाव हो जाए कोई जानता है? कोई जरूरी है कि अगले ही साल चुनाव होगा? कोई ठिकाना है पहले ही चुनाव हो जाए? इसलिए तेजी से काम कीजिए।
इससे पहले नीतीश कुमार ने कहा कि हम तो अटल बिहारी वाजपेयी की भी सरकार में काम किए हैं। उन्होंने बहुत अच्छा काम कराया था। देशभर में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की शुरुआत कराई। बीजेपी का नाम लिए बिना नीतीश ने कहा कि अब जो आए हैं उन्होंने 60 और 40 का हिसाब कर दिया है। यानी 60 परसेंट केंद्र से मिलेगा एवं 40 फीसद राज्य सरकार देगी और कहलाएगा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना। अगर फैक्ट देखा जाए तो खर्च 50-50 हो गया है।
अपने संबोधन के अंत में सीएम नीतीश कुमार ने मुख्य सचिव आमिर सुबहानी पर चुटकी ली। कहा कि ये अपने संबोधन में मेरा नाम नहीं लेते हैं, जबकि हम इनका नाम लेते हैं। लगता है मेरा नाम इनको ठीक नहीं लगता है। इस पर चीफ सेक्रेटरी ने कहा कि समय कम मिलता है इसलिए नाम नहीं ले पाते हैं।

