क्या सुनीता केजरीवाल बनेंगी दिल्ली की सीएम ?,आप नेताओं के साथ की बैठक 

0
93

न्यूज़ डेस्क
अब इस बात की हलचल दिल्ली में तेज हो गई है कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल दिल्ली की सीएम हो सकती है। जानकारी के मुताबिक़ सुनीता केजरीवाल एक्शन में आ गई है। खबर के मुताबिक आज ही आप नेताओं के साथ सुनीता केजरीवाल ने बैठक की है। 

आम आदमी पार्टी के सभी विधायक मंगलवार को उनसे मिलने के लिए सरकारी आवास में पहुंचे। अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल जाने के बाद से सुनीता केजरीवाल ने जिस प्रकार की सक्रियता दिखाई हैं, उसे देखकर लग रहा है कि आप संयोजक की अनुपस्थिति में पार्टी और सरकार का कमान वो ही संभालेंगी।

मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक में आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत, गोपाल राय समेत कई विधायक पहुंचे। दिल्ली विधानसभा में आप पार्टी के 62 विधायक हैं। सूत्रों के मुताबिक सुनीता केजरीवाल से अपने विधायकों से कहा कि दिल्ली की जनता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि, भाजपा की तानाशाही के आगे केजरीवाल नहीं झुकेंगे और जेल से ही दिल्ली की सरकार चलाएं।

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि आप नेता को ऑफर देने वाले के नाम का भी खुलासा करना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए गौरव भाटिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर जमकर निशाना साधा।

 आतिशी द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि आतिशी को उस व्यक्ति का नाम भी बताना चाहिए, जिसने उन्हें ऑफर दिया है। उन्होंने आगे कहा कि देश संविधान से चलता है।           अरविंद केजरीवाल द्वारा जेल से ही सरकार चलाने के मंसूबे की कड़ी आलोचना करते हुए भाटिया ने कहा कि जेल जाने पर अपने उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और मंत्री सत्येंद्र जैन का इस्तीफा लेने वाले अरविंद केजरीवाल अब स्वयं जेल जाने के बाद इस्तीफा देने तक से इनकार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here