Homeदेशक्या राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बदल जायेगा राजनीतिक दृश्य...

क्या राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से बदल जायेगा राजनीतिक दृश्य ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
कई राज्यों में संगठनात्मक स्तर पर कमजोर हो चुकी कांग्रेस को आस है कि राहुल गाँधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पार्टी को गति मिलेगी और साथ ही देश की राजनीति भी बदल जाएगी। आज कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं की बैठक हुई। जिसमे कई बड़े फैसले लिए गए। एक फैसला तो यही था कि राहुल की यात्रा का नाम अब भारत जोड़ो न्याय यात्रा रखा गया। इसके साथ ही इस यात्रा रुट में अरुणाचल प्रदेश को बी ही शामिल किया। इस तरह से यात्रा की कुल दुरी अब 6700 किलोमीटर हो गई है। एक फैसला यह भी लिया गया कि अबकी बार की यात्रा में इंडिया गठबंधन को भी शामिल किया जायेगा। जिन राज्यों से यात्रा गुजरेगी वहां इंडिया गठबंधन के साथियों को भी जोड़ा जाएगा। 

इसके बाद कांग्रेस ने कहा पार्टी नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दक्षिण से उत्तर को हुई भारत जोड़ो यात्रा के बाद पूरब से पश्चिम की तरफ होने वाली भारत जोड़ो न्याया यात्रा मिल का पत्थर साबित होगी और इससे देश का राजनीतिक पर दृश्य बदलेगा।

कांग्रेस संचार विभाग की प्रभारी जय राम रमेश ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा राहुल  गांधी ने एक महत्वपूर्ण बैठक की है जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक दल के नेता मौजूद रहे। बैठक में वर्ष 2024 के चुनावों की तैयारी और श्री गांधी की मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई। श्री गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक इससे पहले 4000 किमी. लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी।

उन्होंने कहा, “भारत जोड़ो यात्रा’ ने पूरे देश का माहौल बदल दिया था और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर दी थी। ये यात्रा पार्टी और देश के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई। आज की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 14 जनवरी से होने वाली श्री गांधी की इस यात्रा का नाम ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ होगा। भारत जोड़ो यात्रा ने देशभर में जो संदेश दिया, हम उसे इस यात्रा की मदद से आगे बढ़ाएंगे।”
रमेश ने कहा, “राहुल जी इस यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे। राहुल जी इस भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय पर अपने विचार जनता के सामने रखेंगे।”

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रूट बताते हुए उन्होंने कहा, “यात्रा मणिपुर से मुंबई 14 जनवरी-20 मार्च तक होगी। यात्रा मणिपुर 107 किमी एक दिन में तय करेगी । नागालैंड में 257 किमी 2 दिन, असम में 833 किमी 8 दिन, अरुणाचल प्रदेश 55 किमी एक दिन, मेघालय 5 किमी एक दिन में तय करेगी। ऐसे ही पश्चिम बंगाल 523 किमी 5 दिन, बिहार 425 किमी4 दिन,झारखंड 804 किमी 8 दिन, ओडिशा 341 किमी3  दिन, छत्तीसगढ़ 536 किमी 5 दिन और उत्तर प्रदेश 1,074 किमी 11 दिन, मध्य प्रदेश 698 किमी ,सात दिन में तय करेगी। 
राजस्थान 128 किमी ,एक दिन, गुजरात 445 किमी, पांच दिन और महाराष्ट्र 480 किमी,चार दिन रहने के बाद 20 मार्च को खत्म हो जाएगी।   कांग्रेस को उम्मीद है कि इस यात्रा के बाद कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन को भी लाभ होगा। 

Latest articles

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...

2050 तक चार में से एक शख्स के कान में होंगी दिक्कतें, डरा देगी WHO की रिपोर्ट

  दुनिया भर में सुनने से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही है।वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन...

More like this

राहुल गांधी अपरिपक्व हैं, उन्हें अर्थव्यवस्था की समझ नहीं’पीयूष गोयल,

भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कांग्रेस संसद से लेकर सड़क तक विपक्ष...

ऐप्सटिन फाइल की आंच राहुल को झुलसाया सकती है

बजट सत्र के दौरान संसद में राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद...

फोन पानी में गिर गया? समय रहते करें ये 5 काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान

  फोन अगर अचानक पानी में गिर जाए या तेज बारिश में पूरी तरह भीग...