Homeदेशक्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन ?

क्या दिल्ली में लगेगा राष्ट्रपति शासन ?

Published on

न्यूज़ डेस्क 
दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगने की सम्भावना बढ़ती जा रही है। बीजेपी अब पूरी ताकत के साथ केजरीवाल की सरकार को बर्खास्त करने की तैयारी में जुट गई है। बीजेपी के सात विधायकों ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्ठी लिखी है। यह चिठ्ठी बीजेपी नेता विजेंदर गुप्ता की अध्यक्षता में लिखी गई। जिसमें सभी बीजेपी विधायकों ने हस्ताक्षर किये हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने चिट्ठी को गृह मंत्रालय भेज दिया है जिसमें लिखा हैं ‘ ” केजरीवाल सरकार के जेल में होने की वजह से दिल्ली संवैधानिक संकट का सामना कर रही है।” राष्ट्रपति सचिवालय ने वह पत्र गृह सचिव के पास भेज दिया और साथ ही यह भी कहा कि इस पर विशेष ध्यान देने की ज़रूरत है।

गौरतलब है कि पत्र में बीजेपी विधायकों ने लिखा कि दिल्ली सरकार छठे दिल्ली वित्त आयोग का गठन करने में असफल साबित हुई जो कि 21 अप्रैल से लंबित है। इतना ही नहीं बीजेपी विधायकों ने आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल सरकार ने जानबूझकर केंद्र सरकार की कई कल्याणकारी योजनाओं के कार्यों में बाधा डाली।

जहां एक तरफ बीजेपी लगातार आप सरकार पर हमलावर है, वहीं दूसरी ओर आप नेताओं ने भी बीजेपी पर पलटवार किया और कहा कि बीजेपी को संविधान की परवाह नहीं है, जैसे ही बीजेपी को लगता है कि वह नहीं जीत पाएगी , तभी वो केंद्र और एजेंसियों का सहारा लेती है।

बीजेपी द्वारा सरकार को बर्खास्त करने को लेकर आप पार्टी ने कहा कि शायद भाजपा ने आगामी चुनावों में अपनी हार स्वीकार कर ली है, जब ही उन्हें राष्ट्रपति के पास जाना ही बेहतर लगा।

Latest articles

पलटी मार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पलटकर भी एनडीए में रहने को मजबूर

नीतीश कुमार पलटी मार मुख्यमंत्री के रूप में प्रसिद्ध है। अबतक की अपनी हर...

इसराइल के साथ मिलकर हमला कर क्या ड्रम खुद के उन्हें जाल में फंसे लगे हैं

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति बने हैं,तब से...

LPG सिलेंडर vs Induction Cooktop: किस पर खाना बनाना है सबसे सस्ता?

सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच इंडक्शन चूल्हें की डिमांड अचानक बढ़ गई...

डायबिटीज सिर्फ शुगर लेवल नहीं,पैरों से भी देती है दस्तक;इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

  डायबिटीज की बात आते ही लोगों के मन में सबसे पहले हाई ब्लड शुगर,...

More like this