Homeदेशक्या उत्तरप्रदेश में ऑपरेशन लोटस की शुरुआत होने वाली है ?

क्या उत्तरप्रदेश में ऑपरेशन लोटस की शुरुआत होने वाली है ?

Published on


न्यूज़ डेस्क 

राजनीति में कब क्या हो जाए कौन जानता है ? फिर अपना ही कौन दागा दे जाए यह भी कोई नहीं जानता ! कुछ भी संभव है। राजनीति किसी की नहीं।  सब समय के मुताबिक़ राजनीति के चेहरे दीखते हैं और समय के साथ ही कभी शिखर पर पहुंचते हैं तो कभी गर्त में चले जाते हैं। सामने  लोकसभा चुनाव है और इंडिया बनाम एनडीए के बीच लड़ाई जारी है।            
ऐसे समय में यूपी से एक बड़ी खबर आ रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा बयान देकर उत्तर प्रदेश की राजनीति में खलबली मचा दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शिवपाल यादव बीजेपी में शामिल होंगे। राजभार यहीं नहीं रुके। उन्होंने यहां तक कह दिया कि महाराष्ट्र जैसा हाल उत्तर प्रदेश में होने वाला है।   
  ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 बार शिवपाल यादव से कहा कि इधर आ जाओ। उनके बार-बार बोलने पर उन्होंने कहा कि घबराओ नहीं जल्दी आउंगा। लोकसभा चुनाव के पहले वे बीजेपी में शामिल होंगे, जो महाराष्ट्र में हुआ है वही यहां होने जा रहा है।”
                        बता दें कि महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार को साल 2022 में बीजेपी ने गिरा दिया था। एकनाथ शिंदे के साथ 16 विधायक शिवसेना से बगावत कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। शिवसेना ने पार्टी में बगावत और फूट के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था। इसके बाद राज्य में महाराष्ट्र विकास अघाड़ी की सरकार गिर गई थी। शिवसेना के बागी विधायकों ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई थी। बागी एकनाथ शिंदे 30 जून 2022 को राज्य के नए मुख्यमंत्री बने थे।
                       आरोप है कि महाराष्ट्र में बीजेपी का खेल यहीं नहीं रुका। वह एनसीपी को भी तोड़ने में कामयाब रही। इसी साल जुलाई के महीने में एनसपी में फूट पड़ी थी। अजित पवार के नेतृत्व में 8 विधायकों ने एनसीपी से बगावत करते हुए राज्य की मौजूदा बीजेपी सरकार को समर्थन दे दिया था। यही नहीं 3 जुलाई 2023 को अजित पवार ने डिप्टी सीएम की शपथ ली थी। अजित पवार के साथ गए विधायकों को भी मंत्री बनाया गया था।
                   ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में इन्हीं घटनक्रमों की ओर इशारा किया है। इसी साल जुलाई में अखिलेश यावद के साथ गठबंधन तोड़ बीजेपी से हाथ मिलाने वाले ओम प्रकाश राजभर ने अपने बयान में साफ कहा है कि जो हाल महाराष्ट्र में हुआ वही उत्तर प्रदेश में होने वाला है। राजभर के बयान का मतलब यह है कि शिवपाल यादव अखिलेश के विधयकों को अपने साथ मिलाकर बीजेपी में शामिल होंगे।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...