Homeदेशक्या लालू यादव फिर से जायेंगे जेल ? कोर्ट की सुनवाई में...

क्या लालू यादव फिर से जायेंगे जेल ? कोर्ट की सुनवाई में सीबीआई और लालू यादव के वकील आमने -सामने !

Published on


न्यूज़ डेस्क 
चारा घोटाले में दोषी राजद नेता लालू यादव जमानत पर चल रहे हैं लेकिन अब सीबीआई ने उन पर फिर से नकेल कसना शुरू कर दिया है। सीबीआई  चाहती है कि लालू यादव की जमानत ख़त्म को किया जाए और उन्हें फिर से जेल भेजा जाय। इस मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई। लालू यादव के वकील कपिल सिब्बल ने जिरह करते हुए कहा कि लालू यादव का किडनी ट्रंसप्लांट किया गया है और अभी वे पूरी तरह से स्वास्थ्य भी नहीं है। ऐसे में सीबीआई चाहती है कि यादव फिर से जेल जाए। सिब्बल के इस दलील पर सीबीआई के वकील ने कहा कि लालू यादव पूरी तरह से फिट हैं और बैडमिंटन खेलते भी देखे जाते हैं। ऐसे में यह बात साबित होती है कि वे स्वस्थ हैं।         
     दोनों पक्षों के दलील सुनाने के बाद अदालत ने सीबीआई की याचिका पर सुनवाई 17 अक्टूबर के लिए टाल दी गई है।  सीबीआई के वकील की ये टिप्पणी लालू यादव को हाल ही में बैडमिंटन खेलते हुए देखे जाने के बाद आई है। बता दें कि बैंडमिंटन खेलते हुए लालू यादव की तस्वीर तब वायरल हुई थी जब राजद प्रमुख किडनी ट्रांसप्लांट से उबर रहे थे। उन्हें झारखंड हाई कोर्ट की ओर जमानत दी गई है। जिसे सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। 
                   उनकी जमानत रद्द करने की सीबीआई की मांग पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि लालू यादव को बेवजह परेशान किया जा रहा है। केंद्र में बैठे लोग सभी को परेशान कर रहे हैं। 
               गौरतलब है कि बिहार में लालू प्रसाद के मुख्यमंत्री रहते हुए पशुपालन विभाग में करोड़ों रुपये का चारा घोटाला हुआ था। ये घोटाला 1996 में सामने आया और पटना हाई कोर्ट के निर्देश पर मामला सीबीआई को सौंप दिया गया था। लालू यादव को इससे जुड़े पांचवे मामले में बीते साल सीबीआई की विशेष अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई थी।      
सुप्रीम कोर्ट अगली सुनवाई में क्या कुछ निर्णय लेता है इस पर सबकी निगाह टिकी है। उधर बीजेपी और सरकार को यह लग रहा है कि जैसे -जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है लालू यादव की राजनीति में सक्रियता  बढ़  रही है। बीजेपी को यह भी लग कि लालू यादव अगर विपक्षी एकता को मजबत करने में लग जायेंगे तो एनडीए की स्थिति कमजोर हो सकती है। और खासकर बिहार में जब तक लालू यादव लोगों से मिलते रहेंगे बीजेपी की हालत ख़राब हो सकती है। ऐसे में बीजेपी भी चाहती है कि से सजा हो गया है वह जेल में ही रहे। 

Latest articles

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...

घंटों नहीं देखते स्क्रीन तो क्यों सूख रही हैं आपकी आंखें? जानिए ड्राई आई के छिपे कारण

आजकल कई लोग आंखों में जलन, सूखापन या किरकिराहट महसूस करने की शिकायत करते...

More like this

बिहार CM पद को लेकर BJP, JD(U) में खींचतान;बेटे को सपोर्ट कर सकते हैं नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गुरुवार को राज्यसभा के दो साल में होने वाले चुनावों...

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, विपक्ष ने की शाह के खिलाफ नारेबाजी

लोकसभा में स्पीकर ओम बिरला को पद से हटाने के लिए लाया गया विपक्ष...

TV में Youtube देखते समय 30 सेकंड लंबे विज्ञापन जो नहीं होंगे Skip, क्‍यों हो रहा ऐसा?

स्‍मार्ट टीवी में यूट्यूब देखने वालों की संख्‍या लगातार बढ़ रही है। लोगों की...