Homeदेशक्या कर्नाटक में बदलेगा सीएम? खरगे बोले- राहुल और सोनिया गांधी से...

क्या कर्नाटक में बदलेगा सीएम? खरगे बोले- राहुल और सोनिया गांधी से बात करूंगा

Published on

सिद्धारमैया कर्नाटक मुख्यमंत्री बने रहेंगे या ऊपर के स्तर पर कोई बदलाव संभव है, इसको लेकर जारी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रहीं। कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता को लेकर जारी संघर्ष चरम पर पहुंच गया है। इस बीच कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि वे जल्द ही इस समस्या को सुलझा लेंगे।

दरअसल, कर्नाटक कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को लेकर राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी विवाद के बीच कांग्रेस नेताओं की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। यही नहीं कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने अब सत्ता संघर्ष की बात स्वीकार कर ली है।

कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष खरगे ने आज दोपहर कहा कि सोनिया (गांधी), राहुल और मैं इसे सुलझा लेंगे। उन्होंने बताया कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत यानी 1 दिसंबर तक इसका समाधान निकाल लिया जाएगा।

एनडीटीवी ने सूत्रों के हवाले से बताया कि अगले 48 घंटों में खरगे और राहुल गांधी के बीच बैठक होगी, जिसके बाद सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार को संभवत शुक्रवार को दिल्ली बुलाया जाएगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी विवाद हल हो जाएगा।

गौरतलब है कि कर्नाटक उन तीन राज्यों में से एक है, जहां कांग्रेस का पूर्ण शासन है और जहां दो साल में चुनाव होने हैं। लेकिन कर्नाटक इकाई के भीतर गुटबाजी नजर आ रही है। जहां विधायकों का एक समूह मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का दृढ़ता से समर्थन कर रहा है और दूसरा इस बात पर जोर दे रहा है कि डीके शिवकुमार को उनकी कड़ी मेहनत के ‘इनाम’ के रूप में मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने का अवसर मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि डीके शिवकुमार ने स्पष्ट टिप्पणी की थी, जिन्हें 2023 में कांग्रेस की आश्चर्यजनक चुनावी जीत के बाद कथित तौर पर बताया गया था कि वे सिद्धारमैया के साथ मुख्यमंत्री का कार्यभार साझा करेंगे, यानी दोनों 2.5 वर्ष तक इस पद पर बने रहेंगे। जिसकी समय सीमा समाप्त होने के बाद से ही कांग्रेस में कुर्सी को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है।

Latest articles

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...

बार-बार आता है गुस्सा तो हो जाइए सावधान, हो सकती है दिल की बीमारी

अगर आपको बात-बात पर गुस्सा आता है और हर बात पर गुस्सा आता है,...

More like this

एंड्रयू के एप्स्टीन फाइल मामले में जेल से ,अमेरिका भारत पर डालेगा दवाब

ब्रिटेन में किंग चाल्र्स के भाई एंड्रयू को गिरफ्तार कर लिया गया है।उन्हें सार्वजनिक...

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर भड़की बीजेपी

कांग्रेस के टॉपलेस प्रदर्शन पर सियासत गर्मा गई है।घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस...

आज से लागू हुए AI कंटेंट के नए नियम: डीपफेक पोस्ट 3 घंटे में टेकडाउन करना जरूरी

भारत सरकार ने आज यानी 20 फरवरी, 2026 से AI से बने कंटेंट को...