GST के दायरे में आएगा पेट्रोल-डीजल! केंद्र सरकार तैयार, अब राज्यों की बारी

0
243

न्यूज डेस्क
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को कहा कि राज्यों के बीच इस संबंध में सहमति बनने के बाद पेट्रोलियम उत्पादों को वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी ढ़ांचे में शामिल किया जा सकता है। जीएसटी परिषद की 49वीं बैठक 18 फरवरी 2023 को नई दिल्ली में होने वाली है।

उद्योग मंडल पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) के सदस्यों के साथ बजट के बाद बैठक में वित्त मंत्री ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों को जीएसटी में लाने के लिए प्रावधान पहले से ही उपलब्ध हैं। मेरे पूर्ववर्ती ने पहले ही विकल्प खुला रखा था। पेट्रोल, पेट्रोलियम क्रूड, हाई स्पीड डीजल,प्रा​कृतिक गैस और विमान ईंधन को अस्थायी रूप से जीएसटी से बाहर रखा गया है। वित्त मंत्री ने कहा कि जीएसटी परिषद उसकी तारीख तय करेगी कि कब से उसे जीएसटी में शामिल किया जाएगा। इसलिए,ऐसा नहीं है कि हम इसे जीएसटी में शामिल करना नहीं चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here