Homeदेशराहुल गांधी के जयपुर वीडियो की क्यों हो रही चर्चा ?

राहुल गांधी के जयपुर वीडियो की क्यों हो रही चर्चा ?

Published on

न्यूज़ डेस्क
 राजस्थान चुनाव में किसी जीत होगी और किसकी हार यह तो चुनाव परिणाम से ही पता चलेगा लेकिन आज राहुल गाँधी ने वीडिओ जारी कर बीजेपी की परेशानी को बढ़ा दिया है। राजस्थान विधान सभा चुनाव 25 तारीख को होने है और आज प्रचार भी बंद हो गए हैं। इस बीच राहुल गाँधी का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।    
            बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान के जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में अशोक गहलोत सरकार की चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभार्थी मरीजों के साथ अपनी बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि चिरंजीवी योजना- 50 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, भारत की सबसे बेहतरीन योजना! महात्मा गांधी अस्पताल में लाभार्थी मरीज़ और उनके परिवार खुद इस बात पर मुहर लगा रहे हैं। मोदी जी, इसे कहते हैं गारंटी- तकलीफ में सहारा बनने, कंधे से कंधा मिला कर चलने की। देखना हो तो कभी आइए म्हारे राजस्थान!
               राहुल गांधी ने यूट्यूब प्लेटफॉर्म पर ‘चिरंजीवी राजस्थान: 50 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज’ शीर्षक से वीडियो साझा करते हुए क्लिप में कहा, “जयपुर के महात्मा गांधी अस्पताल के कैंसर वार्ड में मरीजों और उनके परिवारों से मिलने का मौका मिला। उनका हालचाल पूछा और उनसे चिरंजीवी योजना के लाभ के बारे में बात की।”
                  उन्होंने कहा, “राजस्थान सरकार की चिरंजीवी योजना भारत की सबसे बड़ी और सबसे अच्छी स्वास्थ्य सुरक्षा योजना है। लाखों परिवारों के लिए शांति का स्रोत। किसी भी तरह की सर्जरी, अंग प्रत्यारोपण, डायलिसिस, कैंसर और हृदय रोग का इलाज – सबसे गंभीर से लेकर सबसे महंगा तक- पूरी तरह से निःशुल्क हैं।” उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के बाद अब 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा को बढ़ाकर 50 लाख रुपये कर दिया गया है।
               बता दें कि 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। कांग्रेस रेगिस्तानी राज्य में अपने काम के बल पर लगातार दूसरा कार्यकाल हासिल करने की कोशिश कर रही है, जहां पिछले तीन दशकों से वैकल्पिक पार्टी की सरकार बनने की परंपरा रही है।

Latest articles

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...

क्या नींद में सपना देखकर आप भी चलाते हैं हाथ-पैर? इसे ‘नॉर्मल’ समझकर न करें नजरअंदाज

नींद का समय शरीर के आराम करने और दिमाग के पूरे दिन की जानकारी...

More like this

क्या भारत विरोधी बालेन शाह के PM बनने पर सुधरेंगे रिश्ते, नेपाल के लिए इंडिया क्यों जरूरी?

रैपर से राजनेता बने बालेन (बालेंद्र) शाह नेपाल के प्रधानमंत्री बनने की राह में...

दिल्ली हाईकोर्ट से अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को झटका

दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पिछली आम आदमी पार्टी की सरकार के...

एयरपोर्ट पर खो गया लगेज? Google बताएगा बैग की सही लोकेशन

फ्लाइट से ट्रैवल करते समय सबसे ज्यादा टेंशन तब होती है, जब एयरपोर्ट पर...