Homeदेशसीएम रेवंत रेड्डी के बिहारी डीएनए वाले बयान को लेकर नीतीश को...

सीएम रेवंत रेड्डी के बिहारी डीएनए वाले बयान को लेकर नीतीश को क्यों घेर रही है बीजेपी ?

Published on

 न्यूज़ डेस्क
 तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए को लेकर एक बयान दिया था। अब बिहार की बीजेपी उस बयान को मुद्दा बनाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेर रही है।इस बयान को लेकर नीतीश और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुप्पी साध ली है। भाजपा अब इन नेताओं से जवाब मांग रही है।
              भाजपा के कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर उतरकर तेलंगाना के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस सहित तेलंगाना के मुख्यमंत्री के विरोध में नारे लगाए और पुतला फूंका।
           दरअसल, तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने बिहार के डीएनए और विशेषकर ‘लव कुश’ समाज पर एक विवादास्पद टिप्पणी की थी। भाजपा अब इस बयान को लेकर आक्रोश जता रही है। भाजपा के एक नेता नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताते हैं कि भाजपा इस बयान को अगले चुनाव में भी मुद्दा बनाएगी।
                कहा जा रहा है कि लव कुश यानी कुर्मी, कोइरी वोटबैंक के जरिए ही नीतीश बिहार की सत्ता तक पहुंचे थे। ऐसे में इस समीकरण के मतदाताओं का भड़कना जदयू के लिए घाटे का सौदा हो सकता है। बिहार में कांग्रेस न केवल सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल है, बल्कि इंडिया गठबंधन में भी कांग्रेस, राजद और जदयू शामिल हैं।
 भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मौन क्यों हैं, उन्हें जवाब देना चाहिए। सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता से लेकर निचले स्तर के नेता दिन रात प्रधानमंत्री को गाली देते हैं। फिर सनातन धर्म और बिहारियों को गाली दिलवाते हैं। पिछले 9 वर्षों से कांग्रेस और गठबंधन के लोगों का गाली वाला अभियान लगातार चल रहा है। बिहारियों और सनातन धर्म को गाली दिलवाकर कांग्रेस गठबंधन क्या सिद्ध करना चाहती है?

Latest articles

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...

वक्त न हो या मन न करे तो कैसे रहें फिट?

अक्सर फिट रहने की बात आते ही हमें जिम जॉइन करने, पहाड़ों पर दौड़ने...

More like this

जीएस मेडिकल कॉलेज का काला कारनामा,गुस्साए छात्रों ने किया हंगामा

जीएस मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में विगत सोमवार को फीस बढ़ोतरी के मुद्दे पर...

अमेरिका और इजरायल का ईरान पर भीषण हमला किया

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान की राजधानी तेहरान पर भीषण हमला किया।...

WhatsApp यूजर्स जरूर कर लें ये 3 काम वरना सिम बाइंडिंग के बाद पछताएंग।

  1 मार्च से WhatsApp पर सिम बाइंडिंग का नियम लागू हो जाएगा। यानी कि...